HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. नर सेवा नारायण सेवा की भावना ही भारत की शक्ति है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

नर सेवा नारायण सेवा की भावना ही भारत की शक्ति है : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि नर सेवा नारायण सेवा की भावना ही भारत की शक्ति है। डिवाइन हर्ट समूह और इसके संस्थापक  को इसके लिए साधुवाद।

By अनूप कुमार 
Updated Date

लखनऊ। भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा है कि नर सेवा नारायण सेवा की भावना ही भारत की शक्ति है। डिवाइन हर्ट समूह और इसके संस्थापक  को इसके लिए साधुवाद। यह अस्पताल आज इसी भावना के साथ कार्य कर रहा है यह खुशी की बात है। देश के सभी डॉक्टर जन जागरूकता के लिए कार्य करें।  डिवाइन हार्ट फाउंडेशन के 27  वर्ष पूरे हो गए। इस अवसर पर आज भारत की राष्ट्रपति  द्रौपदी मुर्मू ने अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने सुबह की अपनी बनारस की उपस्थिति और शाम को लखनऊ में होने की खुशी को भी जाहिर किया।

पढ़ें :- Lucknow News : नामांकन से पहले हनुमान सेतु मंदिर में राजनाथ सिंह ने की पूजा, थोड़ी ही देर में पहुंचेंगे भाजपा मुख्यालय

डिवाइन अस्पताल परिसर में आयोजित एक भव्य समारोह में राष्ट्रपति के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ,  भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित अनेक महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे।

कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुआ।  आभा श्रीवास्तव ने स्वागत गीत और सरस्वती वंदना प्रस्तुत किया। डिवाइन समूह के संस्थापक डॉक्टर ए के श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण प्रस्तुत कर डिवाइन के आधार से सभी को अवगत कराया। डॉक्टर अभिषेक श्रीवास्तव और डॉक्टर श्रेया श्रीवास्तव ने डिवाइन की 27 वर्षों की यात्रा को प्रस्तुत किया। प्रदेश की राज्यपाल  आनंदी बेन पटेल ने अपने आशीर्वचन दिए और डिवाइन को और उन्नति की कामना की। कार्यक्रम लखनऊ के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...