Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Ramayana Part 1 के ट्रेलर रिलीज डेट का इंतजार खत्म, फिल्म से रणबीर करेंगे धमाका?

Ramayana Part 1 के ट्रेलर रिलीज डेट का इंतजार खत्म, फिल्म से रणबीर करेंगे धमाका?

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। रामायण पर आधारित फिल्म ‘रामायण’ (Ramayana) बना रहे निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की कोशिश है कि उनकी यह फिल्म भारत के साथ- साथ वैश्विक स्तर पर भी ज्यादा से ज्यादा दर्शकों तक पहुंचे।

पढ़ें :- सिंगर अरिजीत सिंह के फैंस के लिए खुशखबरी, रिटायरमेंट के बाद इंडिपेंडेंट म्यूजिक की शुरू

हाल ही में रणबीर कपूर (Ranbir kapoor) , साई पल्लवी और यश अभिनीत इस फिल्म की स्क्रीनिंग अमेरिका के लॉस एंजेलिस में एक विशेष ग्रुप के लिए कराई गई। जहां इस फिल्म के लिए काफी सकारात्मक प्रतिक्रियाएं मिली। इससे फिल्म की टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। फिल्म से जुड़े सूत्रों के अनुसार, अब निर्माताओं की योजना रामायण के प्रचार अभियान की शुरुआत अमेरिका से करने की है।

विदेश में लॉन्च होगा रामायण का ट्रेलर

निर्माता नमित पहले ही अपनी फिल्म को भारत की सबसे महंगी फिल्म बता चुके हैं। अब वह इसका ट्रेलर अमेरिका के कैलिफोर्निया में होने वाले सैन डिएगो कॉमिक कॉन फेस्टिवल में जारी करने की योजना पर काम कर रहे हैं। इसके लिए उन्होंने कामिक कान फेस्टिवल के अधिकारियों से न सिर्फ बातचीत शुरू कर दी है, बल्कि फिल्म रामायण में राम की भूमिका में होंगे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) से बातचीत काफी आगे भी बढ़ चुकी है।

कब आएगा रामायण फिल्म का ट्रेलर?

पढ़ें :- चेक बाउंस केस के मामले में पहली बार बोले अभिनेता राजपाल यादव, कहा- मैं पंद्रह सौ करोड़ का आदमी हूं

प्रोजेक्ट की टीम सैन डिएगो कॉमिक-कॉन के ऑर्गनाइजर के साथ इस बड़े इवेंट में जगह पक्की करने के लिए एडवांस्ड बातचीत कर रही है। यह इवेंट इसी साल जुलाई के महीने में 23 से 26 तारीख के बीच होगा। यानी इसी बीच बॉलीवुड की मोस्ट एंटीसिपेटेड फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो कॉमिक-कॉन इसे एक ग्लोबल प्लेटफॉर्म देगा जिसकी मेकर्स को चाहत है।

रामायण मूवी की स्टार कास्ट

नितेश तिवारी निर्देशित रामायण की स्टार कास्ट में साउथ सिनेमा से लेकर बॉलीवुड और टीवी तक के नामी सितारे शामिल हैं। फिल्म में कौन किसका किरदार निभा रहा है, देखिए लिस्ट…

रणबीर कपूर – भगवान राम

साई पल्लवी – माता सीता

पढ़ें :- US-Israel Attack Iran : दुबई में फंसी बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनल चौहान, पीएम मोदी से लगाई मदद की गुहार

यश – रावण

रवि दुबे – लक्ष्मण

सनी देओल – हनुमान

मोहित रैना – भगवान शिव

काजल अग्रवाल – मंदोदरी

रकुल प्रीत सिंह – शूर्पणखा

पढ़ें :- फिल्म द केरल स्टोरी-2 गोज़ बियॉन्ड के डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह ने कहा फिर से सिनेमाघरों में शुरू हुई स्क्रीनिंग

लारा दत्ता – कैकेयी

अमिताभ बच्चन – जटायू

अनिल कपूर – राजा जनक

कुणाल कपूर – भगवान इंद्र

विवेक ओबरॉय – विद्युतजिह्वा

अरुण गोविल – राजा दशरथ

आदिनाथ कोठारे – भरत

पढ़ें :- वेब सीरीज हेलो बच्चों का ट्रेलर रिलीज, टीवीएफ और नेटफ्लिक्स कोलेबोरेशन कर बनाई सीरीज, जाने कब होगी रिलीज

राम्या कृष्णन – कौशल्या

शीबा चड्ढा – सुमित्रा

बॉबी देओल – कुम्भकरण

रामायण दो पार्ट में बन रही है। पहला पार्ट इसी साल दीवाली पर रिलीज होगी और दूसरा पार्ट 2027 की दीवाली पर आएगी।

Advertisement