1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. KBC 13 में आज रात 9 बजे तक है रजिस्ट्रेशन के लिए मौका, इस सवाल का जबाव देकर पाएं एंट्री

KBC 13 में आज रात 9 बजे तक है रजिस्ट्रेशन के लिए मौका, इस सवाल का जबाव देकर पाएं एंट्री

कौन बनेगा करोड़पति 13 शो जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है। उससे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शो के कई प्रोमो सामने आया है। इसके साथ अमिताभ बच्चन रजिस्ट्रेशन के लिए लिए सवाल भी पूछते नजर आ रहे हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कौन बनेगा करोड़पति 13 शो जल्द ही सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला है। उससे पहले रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। शो के कई प्रोमो सामने आया है। इसके साथ अमिताभ बच्चन रजिस्ट्रेशन के लिए लिए सवाल भी पूछते नजर आ रहे हैं। इस पड़ाव को पार करने वाले ही हॉटसीट के और करीब पहुंच सकेंगे। इसी के साथ अमिताभ बच्चन ने चौथा सवाल पूछा है जिसमें वो भूगोल की जानकारी परख रहे हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

क्या है सवाल?

सोनी टीवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर ‘केबीसी 13’ में रजिस्ट्रेशन के लिए चौथे सवाल का वीडियो साझा किया है। अमिताभ कहते हैं कि इस तरह की कहानियां आप लोगों ने भी सुनी होंगी कि गली क्रिकेट खेलने वाला आज इंडियन क्रिकेट टीम में प्लेयर बन गया। रिक्शेवाले की बेटी आईएएस ऑफिसर बन गई। हमारी जिंदगी में सपनों की अनलिमिटेड सप्लाई है। बस एक कोशिश की देरी है।

 

सवाल- कौन से दो सागर स्वेज नहर से जुड़े हैं?

A.कैस्पियन सागर और काला सागर
B.लाल सागर और भूमध्य सागर
C.एड्रियाटिक सागर और लाल सागर
D.उत्तरी सागर और टायरहिनियन सागर

ये है सही जवाब

पढ़ें :- पाकिस्तानी युवती के अंदर धड़क रहा है भारतीय दिल, चेन्नई में सफल हार्ट ट्रांसप्लांट

सही जवाब है- B. लाल सागर और भूमध्य सागर। इसका जवाब आपको शुक्रवार रात नौ बजे से पहले सोनी लिव एप या एसएमएस के जरिए देना है। सही जवाब देने वालों में से कम्प्यूटर द्वारा अगले राउंड के लिए लोगों को चुना जाएगा।

कब हुई थी शुरुआत?

बता दें कि ‘कौन बनेगा करोड़पति’ की शुरुआत साल 2000 में हुई थी। अभी तक इसके 12 सीजन प्रसारित हो चुके हैं। जुलाई 2020 में 12वां सीजन प्रसारित हुआ था। ये शो ब्रिटिश कार्यक्रम ‘हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलिनयर’ पर आधारित है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...