1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं: मायावती

महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं: मायावती

देश में कई हिस्सों में महिला अपराध की घटनाओं को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं? एक के बाद एक हो रहे ऐसे जघन्य अपराधों में प्रथमदृष्टया सरकार की लापरवाही एवं पुलिस की संलिप्तता स्थिति को और भी अधिक गंभीर बना रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। देश में कई हिस्सों में महिला अपराध की घटनाओं को लेकर बसपा सुप्रीमो मायावती ने बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि, महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं? एक के बाद एक हो रहे ऐसे जघन्य अपराधों में प्रथमदृष्टया सरकार की लापरवाही एवं पुलिस की संलिप्तता स्थिति को और भी अधिक गंभीर बना रही है।

पढ़ें :- Viral Video : कानपुर में बुजुर्ग महिला को दबंगों ने बाल पकड़कर घसीटा, लात-घूंसों से की पिटाई, पुलिस FIR दर्ज कर जांच में जुटी

बसपा सुप्रीमो मायावती ने सोशल मीडिया एक्स पर​ लिखा कि, यूपी, बंगाल, ओडिसा, कर्नाटक समेत देश भर में महिलाओं के साथ दिल दहला देने वाली बढ़ती घटनाओं को लेकर आरोप-प्रत्यारोप की संकीर्ण राजनीति करना अति-दुखद, जबकि यह समय गंभीर चिन्तन का है कि महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर सरकारों की नीयत व नीति में अत्याधिक खोट तो नहीं?

पढ़ें :- West Bengal Election 2026 : चुनाव आयोग का ब्लंडर या साजिश? बसीरहाट के एक बूथ की वोटर लिस्ट से सारे मुसलमान गायब, ‘बीएलओ’ तक का नाम कटा

एक के बाद एक हो रहे ऐसे जघन्य अपराधों में प्रथमदृष्टया सरकार की लापरवाही एवं पुलिस की संलिप्तता स्थिति को और भी अधिक गंभीर बना रही है, जिसे त्याग कर सभी को निष्पक्ष व गंभीर होना बहुत जरूरी, ताकि ऐसे जघन्य अपराधों से होने वाली बदनामी से प्रदेश व देश को बचाया जा सके।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...