1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Side effects of drinking lukewarm water: इन लोगो को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए सुबह सुबह खाली पेट गुनगुना पानी हो सकते हैं ये नुकसान

Side effects of drinking lukewarm water: इन लोगो को भूलकर भी नहीं पीना चाहिए सुबह सुबह खाली पेट गुनगुना पानी हो सकते हैं ये नुकसान

अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ करते हैं। क्योंकि सुबह सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इतना ही नहीं वजन भी घटाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Side effects of drinking lukewarm water: अधिकतर लोग अपने दिन की शुरुआत गुनगुने पानी के साथ करते हैं। क्योंकि सुबह सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीने से पाचन बेहतर होता है और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है। इतना ही नहीं वजन भी घटाता है। कुछ लोगो को गुनगुना पानी फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है। इसलिए ऐसे लोगो को गुनगुना पानी पीने से बचना चाहिए।

पढ़ें :- RCB के बिकने पर विजय माल्या का आया रिएक्शन, कहा- मेरे जिस निवेश का मजाक उड़ाया था वो आज बढ़कर 16500 करोड़ हो गया

अगर आप हार्ट पेशेंट हैं तो आपको गुनगुना पानी पीने से बचना चाहिए। क्योंकि गुनगुना पानी शरीर में ब्लड फ्लो को बढ़ा सकता है। हार्ट से जुड़ी कोई भी समस्या होने पर गर्म पानी ब्लड प्रेशर को असंतुलित कर सकता है। जिससे चक्कर आना, थकान और बेचैनी महसूस हो सकती है।

इसके अलावा जो लोग लो ब्लड प्रेशर से परेशान रहते है। ऐसे लोगो को गुनगुना पानी पीने से बचना चाहिए। गुनगुना पानी नसों को फैलाकर ब्लड प्रेशर को और नीचे गिरा सकता है, जो खतरनाक हो सकता है।

इसके अलावा जिन लोगो को डिहाइड्रेशन का समस्या हो उन्हें भी गुनगुना पानी पीने से बचना चाहिए। इतना ही नहीं बुखार में भी गुनगुना पानी नुकसानदायक हो सकता है। क्योंकि तेज बुखार में शरीर पहले ही गर्म होता है। ऐसे में गुनगुना पानी पीने से बुखार और बढ़ सकता है। डॉक्टर अक्सर नॉर्मल टेम्परेचर वाला पानी पीने की सलाह देते हैं।

प्रेग्नेंट महिलाओं को खासकर शुरुआती महीनों में गुनगुना पानी नहीं पीना चाहिए। हालांकि, सामान्य रूप से गुनगुना पानी से कोई दिक्कत नहीं होती, लेकिन बहुत गर्म पानी पीने से शरीर में गर्मी बढ़ सकती है जो गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए हानिकारक हो सकता है। गर्मी के मौसम में ज्यादा गर्म पानी शरीर को और हीट कर सकता है, जिससे हीट स्ट्रोक या सिरदर्द जैसे लक्षण हो सकते हैं। इससे कई तरह की और समस्याएं हो सकती हैं, इसलिए अलर्ट रहने की जरूरत है।

पढ़ें :- हरियाणा में बैंक अफसरों का बड़ा घोटाला: नगर निगम की 160 करोड़ रूपये की FD पर किया हाथ साफ

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...