घर में पेड़ पौधे लगाने से न सिर्फ घर की खूबसूरती में चार चांद लगते है बल्कि सेहत और पर्यावरण के लिए भी फायदा होता है। घर में ताजी और शुद्ध हवा मिलती है और वातावरण भी अच्छा होता है। घर में लगे पड़े पौधे हमारे स्वस्थ्य को अच्छा रखने में मदद करते है।
पढ़ें :- राजनीतिक तनाव के बीच सांसद राघव चड्ढा ने संजय के साथ शेयर की फोटो, कहा- आप सबसे अच्छे लोगों में से एक
वहीं कुछ ऐसे पौधे हैं जिन्हे घर में जरुर लगाना चाहिए। जैसे पुदीना का पौधा। गर्मियों में तो तमाम परेशानियों के लिए रामबाण है पुदीना। इसकी चटनी, पना, या अन्य किसी तरह से सेवन करने से शरीर को ठंडक मिलती है साथ ही कई बीमारियों से भी छुटकारा मिलता है।
पुदीने को आप बारिश में लगाइये बहुत अच्छे से चलेगा लेकिन इसे किसी भी समय लगा सकते है। ज्यादा प्रयास की जरुरत नहीं है बाजार से खाने वाला पुदीना खरीदकर लाइए पत्तियां हटाकर उपयोग कर लीजिये और टहनियों को 2 – 3 इंच मिटटी में दबा दीजिये। 10 – 15 दिन में आपको नए अंकुर दिखाई देंगे और धीरे धीरे ये आपके पुरे गमले में फ़ैल जाएगा। किसी परिचित के गमले से भी जड़ सहित टहनी को लाकर लगाया जा सकता है।
लेमन ग्रास : ये एक बहु वर्षीय ग्रास है जो नियमित देखभाल करने पर 3 साल आराम से चलती है। दैनिक जीवन में आप लेमन टी में इसका उपयोग कर सकते है।
इसके पौधे आपको नर्सरी से मिल सकते है या स्लिप्स मंगवाकर आप अपने गमलो या बगीचे में लगा सकते है। लगाने का सही समय वैसे तो वर्षा है लेकिन आप जुलाई से मार्च तक कभी भी लगा सकते है।
पढ़ें :- पति पत्नी और वो-2 की नई रिलीज़ डेट घोषित, पहले होली पर सिनेमाघरों में आने वाली थी फिल्म
वो सात पौधे जो आपके घर में जरूर होने चाहिए…….
आज घरेलू बागवानी के लिए उन सात पौधो के बारे में जानेंगे जो केवल सुंदरता को ही नहीं बढ़ाते है, बल्कि ये आपकी सेहत को चकाचक रखने में भी सहायक सिद्ध होंगे। घरेलू बागवानी में वो पौधे अवश्य रखने चाहिए जो बाग़वानी की इच्छा को पूर्ण… pic.twitter.com/sum3R1Ykfd
— पूर्णिमा (@SanataniPurnima) June 11, 2024
स्टीविया : ये आपके चीनी का विकल्प है, घर में होना चाहिए पौधा देखने में भी अच्छा लगता है और चीनी के विकल्प के रूप में भी इसका उपयोग किया जा सकता है। स्टीविया के पौधे आजकल नर्सरी में मिल जाते है। ये बड़ा जीवट वाला पौधा है इसकी जड़ सहित टहनी मंगवाकर आप लगा सकते है। किसी के यहाँ पर लगा है तो आप टहनी लाकर भी पत्तियां हटाकर बारिश में लगा दे तो पौधा बन जाएगा।
पढ़ें :- Video: पटना BJP कार्यालय पर लगे 'बिहार में हो सम्राट सरकार' वाला पोस्टर फाड़ा गया, क्या 'सम्राट' के नाम पर भाजपा में नहीं है एका?
अपराजिता : ये खूबसूरत बेल हमेशा हरी भरी रहती है और खूबसूरत सफ़ेद या नीले फूल देती है। इन नीले फूलो का उपयोग आप ब्लू टी बनाने में कर सकते है। जो वैसे आप बाजार से नही खरीदेंगे। इसके स्वास्थ्य लाभों को देखते हुए लगाना चाहिए। सूखे फूल रखे जा सकते है।
करी पत्ता या मीठा नीम : मीठा नीम किचन की जरुरत है। आपके घर में लगा हुआ पौधा आपको हमेशा ताजा पत्तिया आपके भोजन के लिए देता रहेगा। नर्सरी से पौधा लाकर लगा लीजिये। सामान्य रूप से प्रत्येक नर्सरी से आपको मिल सकता है। किसी के यहाँ पहले से लगा है तो बीज लाकर भी आप लगा सकते है।
एलोवेरा : इसके गुणों से आप पूर्व परिचित है घर में रहेगा तो आप ताजा जेल का उपयोग कर सकते है। इसके पौधे बड़ी आसानी से आपको नर्सरी से मिल जाएंगे एक ले आइये। बाद में इसके पास से सकर निकालेंगे जिन्हे आप निकल कर दूसरे गमलो या दूसरी जगह लगा सकते है।
कैमोमाइल : खूबसूरत सफ़ेद फूलो वाला पौधा घर में जरूर लगाइये और फूलो से बनी ताजा कैमोमाइल चाय का आनंद लीजिये। सूखे फूल बाद में भी उपयोग किये जा सकते है। अक्टूबर से अप्रेल तक आप इसे लगा सकते है। इसका बीज बहुत बारीक होता है इसलिए पहले आपको पौधे तैयार करने होंगे फिर इसको मुख्य गमले में लगाया जायेगा।
लेमन तुलसी : तुलसी का यह प्रकार आपको निम्बू और तुलसी दोनों का फ्लेवर देता है जरूर लगाना चाहिए। ये बीज से लगती है। बहुत बारीक़ बीज होता है जिसे सावधानी से उगाया जाता है और पौधे के 4 – 6 पत्ती का होने पर मूल गमले में लगाया जाता है।
गिलोय : गिलोय जिसे अमृता भी कहते है। एक खूबसूरत हरे पत्तो वाली बेल जिसके लाभ देखते हुए जरूर लगाइये। किसी औषधीय नर्सरी से पौधा लाकर लगा सकते है। नहीं तो जहाँ लगी हो वहां से आप इसकी छोटी उंगली की मोटाई की एक फ़ीट लम्बी कलम लाकर लगा दीजिये। कलम के लिए बारिश का मौसम अच्छा होता है जब सफलता की सम्भावना ज्यादा होती है।
पढ़ें :- राका में अल्लू अर्जुन का लुक देख शाहरुख खान ने दिया बड़ा बयान, डायरेक्टर एटली ने फिल्म को बताया फिल्म को अपना ही हिस्सा
अडूसा : खांसी की दवाओं में उपयोगी है। खांसी जुखाम में इसकी पत्तियों का काढ़ा बनाकर पिया जा सकता है। एक आध पौधा लगा रहे तो कोई बुराई नहीं है। पत्तियां खूबसूरत दिखती है अपने गहरे हरे रंग में। बीज से लगता है जिन्हे एक बार मंगवाकर आपको लगाना है। या किसी औषधीय पौधों की नर्सरी से इसे सीधे प्राप्त किया जा सकता है।