1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस के ये दिग्गज नेता छोड़ने जा रहे हैं राजनीति, सोनिया गांधी पत्र लिखकर कही ये बातें…

कांग्रेस के ये दिग्गज नेता छोड़ने जा रहे हैं राजनीति, सोनिया गांधी पत्र लिखकर कही ये बातें…

कांग्रेस (Congress) को एक बाद एक बड़े झटके लगते जा रहे हैं। दिग्गज नेता लगातार पार्टी का साथ छोड़कर जा रहे हैं। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी (AK Antony) राजनीति छोड़ने का मन बना लिए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिखकर अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास की घोषणा कर दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) को एक बाद एक बड़े झटके लगते जा रहे हैं। दिग्गज नेता लगातार पार्टी का साथ छोड़कर जा रहे हैं। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी (AK Antony) राजनीति छोड़ने का मन बना लिए हैं। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को पत्र लिखकर अपने राजनीतिक जीवन से संन्यास की घोषणा कर दी है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) को लिखे पत्र में उन्होंने कहा है कि, राजनीति छोड़ने के बाद वह दिल्ली में भी नहीं रहेंगे। जल्द ही वह तिरुवनंतपुरम में शिफ्ट होंगे। बता दें कि, कांग्रेस नेता एके एंटनी का राज्यसभा में दो अप्रैल को कार्यकाल पूरा हो रहा है। इससे पहले उन्होंने ऐलान किया है कि वह राजनीति में नहीं आएंगे और न ही कोई चुनाव लड़ेंगे।

वह राजनीति, दिल्ली व संसद को हमेशा के लिए अलविदा कह देंगे। बता दें कि, भारतीय राजनीति में एके एंटनी 52 सालों से सक्रिय हैं। पहली बार वो 1970 में वो विधायक बने थे। साथ ही वो केरल के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। अब तक वह तीन बार केरल के मुख्यमंत्री, तीन बार केंद्रीय मंत्री, पांच बार राज्यसभा सांसद रह चुके हैं। 10 साल तक वह कांग्रेस संसदीय समिति के अध्यक्ष भी रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...