1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. इस एक्ट्रेस को लगातार जान से मारने की मिल रही हैं धमकियां, एक शख्स ने तो जिंदा जलाने की कही बात,पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

इस एक्ट्रेस को लगातार जान से मारने की मिल रही हैं धमकियां, एक शख्स ने तो जिंदा जलाने की कही बात,पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज

एक्ट्रेस एंजेल राय (Actress Angel Rai) को जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही है। धमकी मिलने के बाद उन्होंने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन (Bangur Nagar Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई : एक्ट्रेस एंजेल राय (Actress Angel Rai) को जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही है। धमकी मिलने के बाद उन्होंने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस स्टेशन (Bangur Nagar Police Station) में शिकायत दर्ज कराई है। एक्ट्रेस के बयान के आधार पर पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अब आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Angel Rai (@angelrai07)

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

एंजेल राय ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में बताया कि पिछले कुछ दिनों से एक शख्स उन्हें लगातार धमकी भरे ईमेल और अश्लील संदेश भेज रहा था। उस शख्स ने एंजेल राय को जिंदा जलाने और काटने जैसी घिनौनी धमकियां दीं। वह अपना नाम राकेश चंद्र पटेल और बिहार के नालंदा का निवासी बताता है। पहले वह इसे नजरअंदाज कर रही थीं, लेकिन जब से उनकी वेब सीरीज ‘घोटाला’ का ट्रेलर लॉन्च हुआ है, तब से वह शख्स और भी आक्रामक हो गया है और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहा है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Angel Rai (@angelrai07)

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

एक्ट्रेस ने कहा कि वह शख्स मुझे अपनी पूरी योजना के बारे में बताता है, जैसे वह मुंबई आकर मुझे मारेगा, मेरा सिर काटेगा और मुझे जला कर रख देगा। इस सब को नजरअंदाज करते हुए मैं अब दो साल तक शांत रही, लेकिन अब मुझे लगता है कि मुझे इस पर कड़ा कदम उठाना चाहिए। इसलिए मैंने आज एफआईआर दर्ज करवाई है और चाहती हूं कि उसे कड़ी से कड़ी सजा मिले।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Angel Rai (@angelrai07)

पुलिस ने एंजेल राय के शिकायत पर भारतीय दंड संहिता की धारा 75, 78, 79, 351(3), 352, 356(2) और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अब आरोपी की तलाश में जुटी हुई है और मामले की जांच कर रही है। एंजेल राय की पेशेवर यात्रा की बात करें तो वह जल्द ही वेब सीरीज ‘घोटाला’ में नजर आने वाली हैं, जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था। इस धमकी के बाद एंजेल राय ने कहा कि वह चाहती हैं कि उन्हें सुरक्षा मिले।

पढ़ें :- 'Ramayana': 'रामायण' फिल्म में अनुपम खेर बने 'धर्म के पंख' जटायु , बोले- गर्व है मेरा किरदार प्रमुख झलकियों में शामिल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...