1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. इन्फ्रास्ट्रक्चर का ये कोलैप्स सिस्टम की संयुक्त असफलता है…UPSC छात्रों की मौत पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष ने घेरा

इन्फ्रास्ट्रक्चर का ये कोलैप्स सिस्टम की संयुक्त असफलता है…UPSC छात्रों की मौत पर राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष ने घेरा

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, दिल्ली की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण प्रतियोगी छात्रों की मृत्यु बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान बिजली का करंट लगने से एक छात्र की मृत्यु हुई थी। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली में एक दिल दहला देने वाली घटना हुई है। यहां के राजेंद्र नगर में राव आईएएस स्टडी सेंटर के बेसमेंट में बनी लाइब्रेरी में अचानक पानी घुस गया, जिसके कारण तीन छात्रों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं, इस दर्दनाक घटना के बाद छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। यही नहीं अब आम आदमी पार्टी और भाजपा दोनों एक दूसरे पर आरोप लगाने में जुटे हुए हैं। वहीं, इस घटना पर राहुल गांधी ने दुख जताया है।

पढ़ें :- जब हम भारत और फ्रांस की बात करते हैं तो हमारा रिश्ता इनोवेशन के साथ-साथ trust और shared values का भी ​है: पीएम मोदी

राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि, दिल्ली की एक बिल्डिंग के बेसमेंट में पानी भर जाने के कारण प्रतियोगी छात्रों की मृत्यु बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। कुछ दिन पहले बारिश के दौरान बिजली का करंट लगने से एक छात्र की मृत्यु हुई थी। सभी शोकाकुल परिजनों को अपनी भावपूर्ण संवेदनाएं व्यक्त करता हूं। इन्फ्रास्ट्रक्चर का ये कोलैप्स सिस्टम की संयुक्त असफलता है। असुरक्षित निर्माण, लचर टाऊन प्लानिंग और हर स्तर पर संस्थाओं की गैरजवाबदेही की कीमत आम नागरिक अपना जीवन गंवा कर चुका रहा है। सुरक्षित और सुविधाजनक जीवन हर नागरिक का अधिकार और सरकारों का दायित्व है।

इसके साथ ही मल्लिकार्जुन खरगे ने इस घटना पर दुख जताया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि, राजधानी दिल्ली में सरकार व प्रशासन की आपराधिक लापरवाही के चलते IAS कोचिंग सेंटर में बेसमेंट में पानी भर जाने से तीन युवाओं की ज़िंदगी चले जाना बेहद दुःखद है। उनके परिवारजनों को हमारी गहरी संवेदनाएँ। इससे पहले पटेल नगर में जलभराव के कारण, करंट लग जाने से एक अन्य UPSC अभ्यर्थी की जान चली गई। ख़बरों के मुताबिक पिछले कुछ दिनों में 8 लोग की जान करंट लगने से गयी है।

इसके साथ ही आगे लिखा कि, दिल्ली को कांग्रेस ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर का शहर बनाया था। आज भारत की राजधानी उदासीनता का दंश झेल रही है। आये दिन हादसे होते रहते हैं। देश की राजधानी में इस तरह का हादसा होना हम सभी के लिए अत्यंत चिंता की बात है। हमें हमारी राजधानी को बेहतर बनाना होगा ताकि हमारे नागरिक सुरक्षित रहें और यहाँ रहने व आनेवालों को ये भरोसा हो कि देश की राजधानी में उनकी उपेक्षा नहीं होगी।

 

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 : ऑस्ट्रेलिया के आउट होने से सूर्या ब्रिगेड का सफर हुआ आसान, टीम इंडिया की राह अब साफ नजर आ रही है...

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...