साउथ स्टार एक्टर विक्रम को शुक्रवार को दिल का दौरान पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विक्रम की जब तबीयत बिगड़ी तब वो चेन्नई में थे उन्हें चेन्नई के अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्ट्री की गई है।
मुंबई: साउथ स्टार एक्टर विक्रम को शुक्रवार को दिल का दौरान पड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। विक्रम की जब तबीयत बिगड़ी तब वो चेन्नई में थे उन्हें चेन्नई के अस्पताल में ही भर्ती करवाया गया है। अस्पताल में उनकी एंजियोप्लास्ट्री की गई है।
सूत्रों के अनुसार एक्टर की हालत स्थिर है। एक्टर की तबीयत खराब होने की खबर सुनकर उनके फैंस उनकी सलामती की दुआ मांग रहे हैं। चियान विक्रम शुक्रवार को बेचैनी हुई जिसके बाद उन्हें कावेरी अस्पताल में दिखाया गया जहां उन्हें भर्ती कर एंजियोप्लास्टी की गई।
चियान विक्रम साउथ के मशहूर डॉयरेक्टर मणिरणरत्तनम की अगली फिल्म पोन्नियिन सेल्वन पार्ट वन में नजर आने वाले हैं।आज शाम चेन्नई में इस फिल्म का टीजर लॉन्च होने वाा था।
हाल ही में इस फिल्म का विक्रम का लुक प्रोड्क्शन हाउस ने रिवील किया था। दर्शकों को उनका लुक बेहद पसंद आया था। इस फिल्म में विक्रम के साथ ऐश्वर्या राय भी नजर आने वाली हैं। 30 सितंबर को ये फिल्म रिलीज होने वाली है।