1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. पाकिस्तान की मशहूर मॉडल का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक! अब कह रही हैं ये बात

पाकिस्तान की मशहूर मॉडल का प्राइवेट वीडियो हुआ लीक! अब कह रही हैं ये बात

पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार मिनाहिल मलिक (Pakistani TikTok star Minahil Malik) का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक लीक वीडियो में कथित तौर पर मिनाहिल हैं जो एक लड़के के साथ मौजूद हैं। लड़के के साथ मौजूद टिकटॉक स्टार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है।

By santosh singh 
Updated Date

इस्लामाबाद: पाकिस्तान की टिकटॉक स्टार मिनाहिल मलिक (Pakistani TikTok star Minahil Malik) का एक अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल है। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक लीक वीडियो में कथित तौर पर मिनाहिल हैं जो एक लड़के के साथ मौजूद हैं। लड़के के साथ मौजूद टिकटॉक स्टार का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। इसके अलावा कथित तौर पर टिकटॉक स्टार की कई प्राइवेट तस्वीरें भी ऑनलाइन शेयर की गईं।

पढ़ें :- VIDEO-पीएम आवास पर कांग्रेस का प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी-अखिलेश यादव को लिया गया हिरासत में

इसके बाद मिनाहिल को ऑनलाइन ट्रोलिंग और धमकियों का सामना करना पड़ा। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने उन्हें लेकर निराशा जताई। वहीं कई लोगों ने कहा कि लीक एक पब्लिसिटी स्टंट है। मिनाहिल मलिक पाकिस्तान की मशहूर इन्फ्लुएंसर हैं। टिकटॉक पर लाखों में उनके फॉलोवर्स हैं। इंस्टाग्राम पर भी उन्हें 18 लाख लोग फॉलो करते हैं। यहां वह अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती हैं।

क्या बोलीं मिनाहिल?

वीडियो लीक होने के एक दिन बाद मिनाहिल ने इस मुद्दे पर एक बयान जारी किया और दावा किया कि वीडियो फर्जी है और इससे छेड़छाड़ की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले की उन्होंने संघीय जांच एजेंसी (FIA) के साथ एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराई है और फॉलोवर्स से वायरल वीडियो को रिपोर्ट करने का अनुरोध किया है। उन्होंने टिकटॉक पर बयान में कहा, ‘ये वीडियो पूरी तरह से फर्जी हैं। मैंने पहले ही जिम्मेदार लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।’

पहले भी लीक हुई थी फोटो

पढ़ें :- कांग्रेस पार्टी ने लीगल टीम को दिया निर्देश, संसद मार्च में विरोध प्रदर्शनों के दौरान गिरफ्तार व हिरासत में लिये गए युवाओं को हर संभव मदद दें

मिनाहिल ने कहा कि मैं और मेरा परिवार इस घटना के बाद से डिप्रेशन से गुजर रहे हैं। उन्होंने अपने फॉलोवर्स से क्लिप को रिपोर्ट करने और कठिन समय में उनका साथ देने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा, ‘केवल वही व्यक्ति जिसके मन में महिलाओं के लिए कोई सम्मान नहीं है या जिसके घर में मां बहन नहीं है, वही ऐसा कर सकता है। मैं साक्षी हूं और मेरा ईश्वर भी। मुझे बस आपके मदद की जरूरत है।’यह पहली बार नहीं है कि जब मिनाहिल को इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। कुछ साल पहले भी उनका फोटो और वीडियो लीक हुआ था। हालांकि उन्हें उनके लाखों प्रशंसकों का सपोर्ट मिलता रहता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...