HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ट्रैक्टर रैली हिंसा: इकबाल सिंह और दीप सिद्धू को लेकर लाल किला पहुंची क्राइम ब्रांच, पूछताछ के बाद लौटी वापस

ट्रैक्टर रैली हिंसा: इकबाल सिंह और दीप सिद्धू को लेकर लाल किला पहुंची क्राइम ब्रांच, पूछताछ के बाद लौटी वापस

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। गणतंत्र दिवस के मौके पर आयोजित ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के गिरफ्तार मुख्य आारोपी दीप सिद्धू और इकबाल सिंह से क्राइम ब्रांच पूछताछ में जुटी है। इसके साथ ही दोनों आरोपियों को पुलिस टीम लाल किला पर लेकर पहुंची और पूरे घटना के बारे में जानकारी ली, जिसके बाद वापस लौट आई।

पढ़ें :- IPL 2025: जय शाह का बड़ा एलान, आईपीएल का पूरा सीजन खेलने वाले खिलाड़ियों को अब मिलेंगे इतने रुपये

बताया जा रहा है कि पुलिस ने दोनों आरोपियोां से घटना के बारे में पूरी जानकारी हासिल की है। इसके साथ ही क्राइम ब्रांच सीन रीक्रिएट कर घटना की जानकारी एकत्र कर चुकी है। इसके माध्यम से उन्होंने जाना कि कैसे लोग यहां पहुंचे, किस प्रकार हिंसा हुई, क्या-क्या किया गया और किस प्रकार हिंसा के बाद ये लोग लौटकर गए।

इसके साथ ही दीप सिद्धू ने पुलिस पूछताछ में कई खुलासा किए हैं। दीप सिद्धू ने बताया कि लालकिला हिंसा के बाद संदीप सिंह उर्फ दीप सिद्धू ने सोनीपत में अपना मोबाइल बंद कर दिया था। इसके बाद इसने फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के मोबाइल नंबरों का इस्तेमाल किया था। इसने इन लोगों के नामों से फोन कई दिन चलाए थे।

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को जांच में ये भी पता लगा है कि दीपू सिद्धू ने व्हाट्सएप व मैसेंजर पर दो ग्रुप बना रखे थे। इस ग्रुप में लक्खा सिधाना और जुगराज जैसे आरोपी जुड़े थे। जुगराज ने ही लाल किले की प्राचीर पर झंडा फहराया था।

अपराध शाखा के पुलिस अधिकारियों के अनुसार, ये ग्रुप काफी पहले बनाए गए थे और इन ग्रुप में साजिश रचने की खूब बात होती थी। पुलिस दीप के मोबाइलों को फोरेंसिक जांच के लिए भेज रही है, ताकि ये पता लगाया जा सके कि व्हाट्सएप ग्रुप में क्या-क्या बात होती थी।

पढ़ें :- Jammu-Kashmir: सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो आतंकियों को किया ढेर, हथियार और गोला-बारूद बरामद

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...