Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Raw Banana Cheese Balls Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें कच्चे केले के चीज बॉल्स बनाने की रेसिपी

Raw Banana Cheese Balls Recipe: ब्रेकफास्ट में ट्राई करें कच्चे केले के चीज बॉल्स बनाने की रेसिपी

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कच्चा केला सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। बच्चों को पोषण वाला खाना खिलाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। ऐसे में आज हम कच्चे केले का ब्रेकफास्ट बनाने का तरीका बताने जा रहे है जो खाने में टेस्टी होने के साथ साथ पोषक तत्वों से भरपूर है।इसे बच्चे बहुत शौक से खा लेंगे। तो चलिए जानते है कच्चे केले के चीज बॉल्स बनाने का तरीका।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कच्चे केले के चीज बॉल्स के लिए सामग्री

उबले और मैश किये केले 4

चावल का आटा 1 टेबल स्पून

बारीक कटी हरी मिर्च 2

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

बारीक कटा प्याज 1

किसा अदरक 1 छोटी गांठ

कटा लहसुन 4 कली

बारीक कटा हरा धनिया 1 लच्छी

चीज क्यूब्स 2

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

चिली फ्लेक्स 1/2 टीस्पून

नमक स्वादानुसार

अमचूर पाउडर 1/4 टीस्पून

गरम मसाला पाउडर 1/4 टीस्पून

ब्रेड क्रम्बस 1 कप

तलने के लिए तेल पर्याप्त मात्रा में

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

कच्चे केले के चीज बॉल्स बनाने का ये है तरीका

तेल, चीज क्यूब्स और ब्रेड क्रम्बस को छोडकर समस्त सामग्री को एकसाथ अच्छी तरह मिला लें। चीज क्यूब को चार टुकड़ों में काटकर 8 भाग कर लें। अब तैयार केले के मिश्रण में से 1 चम्मच मिश्रण लेकर हथेली पर फैलाएं और बीच में चीज का एक टुकड़ा रखकर चारों तरफ से बंद कर दें। इसी प्रकार सारे बॉल्स तैयार कर लें। अब इन्हें ब्रेड क्रम्बस में लपेटकर गरम तेल में सुनहरा होने तक तलकर बटर पेपर पर निकाल कर टोमेटो सौस के साथ सर्व करें।

Advertisement