1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना, बोलीं- इस्लाम कबूल करने के लिए किया गया था ब्रेनवॉश, अब सनातन धर्म में वापसी कर बहुत खुश हूं

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना, बोलीं- इस्लाम कबूल करने के लिए किया गया था ब्रेनवॉश, अब सनातन धर्म में वापसी कर बहुत खुश हूं

टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना (TV actress Chahat Khanna) ने अपनी पर्सनल जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। चाहत की दो शादियां टूट चुकी हैं। चाहत की पहली शादी 2006 में भारत नरसिंघानी से हुई हुई और कुछ ही महीनों बाद टूट गई थी। उनकी दूसरी शादी फरहान मिर्जी से हुई और इसके बाद उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। टीवी एक्ट्रेस चाहत खन्ना (TV actress Chahat Khanna) ने अपनी पर्सनल जिंदगी में काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। चाहत की दो शादियां टूट चुकी हैं। चाहत की पहली शादी 2006 में भारत नरसिंघानी से हुई हुई और कुछ ही महीनों बाद टूट गई थी। उनकी दूसरी शादी फरहान मिर्जी से हुई और इसके बाद उन्होंने इस्लाम कबूल कर लिया था। साल 2018 में चाहत का फरहान से तलाक हो गया। चाहत ने अपने पति पर सेक्शुअल और मेंटल हैरासमेंट का केस किया था। अब एक इंटरव्यू के दौरान चाहत ने बताया कि उनके पहले पति ने इस्लाम कबूल करने के लिए ब्रेनवॉश (Brainwashed) किया था। अब वह सनातन धर्म (Sanatan Dharma)  में वापसी करके बहुत खुश हैं।

पढ़ें :- Rohit Shetty : रोहित शेट्टी फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का हैरी बॉक्सर गिरफ्तार, अमेरिका में पकड़ा गया

चाहत बोलीं, मैं नहीं हूं कट्टर

जूम से बातचीत में चाहत खन्ना (Chahat Khanna) बोलीं कि मैं धार्मिक जरा भी नहीं हूं लेकिन आद्यात्मिक हूं। मैं बहुत लिबरल हूं और हर धर्म में विश्वास रखती हूं। मैं कट्टर नहीं हूं। मैं इस्लाम के बारे में तब सीखा जब शादी हुई। मुझे बहुत सारा इस्लामिक ज्ञान मिला। मैं ईसा मसीह में भी यकीन रखती हूं। मैं काली और कृष्ण भक्त हूं।

शुक्र है जड़ों में हो गई वापसी

चाहत ने कहा कि मेरे तलाक के बाद अपनी जड़ों में वापसी के लिए मुझे बहुत समय लगा। मुझे इस्लाम में यकीन करने में भी 4-5 साल लगे और आज भी उनकी कुछ धारणाओं को मानती हूं। बहुत अच्छे हैं। लेकिन शुक्र है कि मैं सनातन धर्म (Sanatan Dharma)  की जड़ों में वापस आ गई। मुझे कई चीजों के पीछे छिपे सच का पता लगा।’

पढ़ें :- पंजाब से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस ट्रेन में लगी आग, पैनिक होकर यात्री उतरे, हर तरफ धुआं-धुआं

मैं कमजोर हो गई थी

चाहत से पूछा गया कि सनातन धर्म (Sanatan Dharma) में वापसी के लिए उन्होंने ‘शुक्रगुजार’ हूं क्यों कहा? इस पर चाहत बोलीं कि ‘मैं भटक गई थी। एक बच्चे के तौर पर जब आपको हर वक्त कहा जाए कि आप जो कर रहे हैं वो गलत है तो आपको कुछ समझ नहीं आएगा। आप कमजोर हो जाएंगे और वही मेरे साथ हुआ। सनातन धर्म (Sanatan Dharma)  में वापस लौटने में कुछ वक्त लगा। लेकिन मैं खुश और अच्छी हूं।

किया गया था ब्रेनवॉश

चाहत से पूछा गया कि क्या उन्हें ब्रेनवॉश (Brainwashed) किया गया था? इस पर चाहत कि मुझे नहीं पता वो क्या था लेकिन हां, कह सकते हैं। इसीलिए मैंने कहा कि शुक्र है मैं घर वापस आ गई। मुझसे कहा गया था कि अपने भगवान की पूजा न करूं और यह सबसे गलत बात थी। अब मुझे पता है कि क्या सही है और क्या गलत?

पढ़ें :- पीएम मोदी और सूर्य कुमार यादव के सामने बच्ची ने सुरीली आवाज में सुनाई गणेश वंदना, गीत में बप्पा को विघ्ननाशक और विवेकदायक बताया
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...