1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में शार्ट सर्किट से दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर में शार्ट सर्किट से दो दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार चौराहे पर अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

By Sushil Sah 
Updated Date

संतकबीरनगर। उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में धनघटा थाना क्षेत्र के पौली बाजार चौराहे पर अचानक भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में दो दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गई हैं, जिससे दुकानदारों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। शुरूआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पढ़ें :- दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में 'सलमान खान जिम' में लगी भीषण आग, पुलिस की तैनाती ने बड़ा हादसा होने से बचाया

कपड़े और किराना दुकान चपेट में

मौके पर मौजूद लोगों के मुताबिक, पौली बाजार चौराहे पर स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि उन्होंने तुरंत ही बगल में स्थित किराना की दुकान को अपनी चपेट में ले लिया। जब तक लोग कुछ कर पाते तब तक दोनों दुकानें धू-धू कर जलने लगीं।

मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

दुकानों से उठती आग की ऊंची लपटें और काला धुआं देखकर बाजार में हाहाकार मच गया। स्थानीय व्यापारियों और ग्रामीणों ने तुरंत अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। साथ ही लोगों ने इस मामले की सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत की बात यह रही कि यह रही कि यह घटना रात के समय या बंद कमरे में विकराल होने से पहले ही पकड़ में आ गई, जिससे समय रहते सुरक्षात्मक कदम उठा लिए गए। पीड़ितों का कहना है कि दुकान में रखा सारा कीमती सामान और नकदी जलने से वे पूरी तरह बर्बाद हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन अब नुकसान की जांच में जुट गया है।

पढ़ें :- परिवार खोने के बाद अकेले बीमारी से जूझ रहा युवक, वायरल वीडियो ने किया भावुक! बोला- ‘सब कुछ अकेले कैसे करूंगा?’

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...