बक्सर: बिहार के बक्सर जिले से शिक्षक और छात्र के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। डुमरांव प्रखंड स्थित मध्य विद्यालय में दो शिक्षकों पर नाबालिग छात्राओं के साथ यौन शोषण और आपत्तिजनक वीडियो से जुड़े गंभीर आरोप लगाए गए हैं। मामला सामने आने के बाद शिक्षा विभाग ने दोनों शिक्षकों को निलंबित कर दिया, जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पढ़ें :- Video-स्वास्थ्य मंत्री के निशांत कुमार को माला पहनाने की होड़ में नेताजी की चोर ने उड़ाई 7 लाख की चेन,पुलिस ने दर्ज किया मामला
आरोपी शिक्षकों की पहचान अरविंद कुमार और वीरेंद्र प्रसाद के रूप में बताई गई है। शिकायत में छात्राओं के साथ दुर्व्यवहार, आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित करने और ऑडियो रिकॉर्डिंग के जरिए धमकी देने जैसे आरोप शामिल हैं।
शिकायत के बाद शुरू हुई जांच
जानकारी के मुताबिक, स्थानीय स्तर पर कुछ वीडियो क्लिप सामने आने के बाद मामला चर्चा में आया जिसके बाद ग्रामीणों ने दोनों शिक्षकों को पकड़कर पीटा भी था और फिर दोनों शिक्षकों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद डुमरांव के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने 31 अगस्त को अपनी जांच रिपोर्ट जिला शिक्षा पदाधिकारी को सौंपी। जांच के बाद 2 सितंबर को दोनों शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए गए।
हालांकि, मामले में एक महत्वपूर्ण दावा भी सामने आया है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक की रिपोर्ट में कहा गया कि सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रही लड़की उस स्कूल की छात्रा नहीं है। ऐसे में वीडियो से जुड़े आरोपों की वास्तविकता जांच का विषय बनी हुई है।
हेडमास्टर पर भी गंभीर आरोप
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहम्मद इमाम अली अंसारी को गिरफ्तार किया गया है। उन पर मामले को दबाने और आरोपी शिक्षकों को बचाने या भगाने की कोशिश करने का आरोप है। खास बात यह है कि मोहम्मद इमाम अली अंसारी को इसी साल शिक्षक दिवस के मौके पर सम्मानित करने के लिए चुना गया था, अब प्रशासन ने उनका नाम पुरस्कार की सूची से हटाने की सिफारिश की है।
पढ़ें :- एक बिहारी का अनूठा जुगाड़ देखिए, चोरी के डर से घर के टैरस पर ही चढ़ा दी Scorpio!
JDU और RJD नेताओं ने की कड़ी सजा की मांग
JDU नेता श्याम रजक ने घटना को बेहद दुखद और शर्मनाक बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।
Patna, Bihar: On the sexual abuse of girl students at a school in Buxar, JD(U) National General Secretary Shyam Rajak says, "It is a very tragic incident and cannot be condemned enough. Nothing could be more shameful. Such people have no right to live in society…" pic.twitter.com/RouJpuGANY
— IANS (@ians_india) September 4, 2026
वहीं RJD नेता शक्ति सिंह यादव ने दावा किया कि 12 छात्राएं शोषण का शिकार हुई हैं और कहा कि सिर्फ निलंबन काफी नहीं, दोषियों को ऐसी सजा मिले जो नजीर बने।
पढ़ें :- सावन की आखिरी सोमवार पर सिंहेश्वर धाम में हड़कंप, भीड़ बेकाबू होने से 6 श्रद्धालु घायल
बक्सर के एक विद्यालय में शिक्षकों द्वारा 12 बच्चियों के साथ शोषण का मामला बेहद शर्मनाक और दिल दहलाने वाला है। विद्या के मंदिर में रक्षक ही भक्षक बन गए हैं। महज निलंबन कोई सजा नहीं है। सरकार इस संगीन मामले की सघन जांच कर दरिंदों को ऐसी कठोर सजा दे जो एक नजीर बने। pic.twitter.com/H7thFKolyT
— Shakti Singh Yadav (@sshaktisinghydv) September 3, 2026
फिलहाल पुलिस और प्रशासन की जांच के बाद ही यह साफ हो सकेगा कि लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है और पूरे मामले में किसकी क्या भूमिका रही।