U19 World Cup Final : भारत ने अंडर-19 विश्वकप का खिताब शुक्रवार को जीत लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया है। यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड छठा खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था।
U19 World Cup Final : भारत ने अंडर-19 विश्वकप का खिताब शुक्रवार को जीत लिया है। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 100 रन से हराया है। यह टीम इंडिया का रिकॉर्ड छठा खिताब है। इससे पहले भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर-19 विश्व कप खिताब पर कब्जा जमाया था। भारत ने इंग्लैंड के सामने 412 रन का लक्ष्य रखा था। जवाब में इंग्लिश टीम 40.2 ओवर में 311 रन रन पर सिमट गई। टीम इंडिया के लिए वैभव सूर्यवंशी फाइनल के सुपरस्टार रहे। उन्होंने 80 गेंद में 175 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली। वहीं, इंग्लैंड की ओर से कैलब फाल्कनर ने शतक जड़ा, लेकिन टीम को नहीं जिता पाए। फाल्कनर ने 67 गेंद पर 115 रन की पारी खेली।
भारत और इंग्लैंड के बीच अंडर-19 वनडे विश्व कप का खिताबी मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब मैदान में खेला गया। भारत ने 411 रन बनाए, जवाब में इंग्लैंड को 311 रन पर समेट दिया। यह टीम इंडिया का छठा अंडर-19 विश्व कप खिताब है।
रनचेज में इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने जोसेफ मूर्स (17 रन) का विकेट सस्ते में गंवा दिया। इसके बाद बेन डॉकिन्स और बेन मेस ने दूसरे विकेट के लिए 74 रन जोड़े. खिलान पटेल ने मेस को आउट करके इस पार्टनरशिप को तोड़ा। मेस ने 27 गेंदों पर 45 रन बनाए, जिसमें सात चौके और दो छक्के शामिल रहे। भारतीय टीम को तीसरी सफलता इंग्लिश कप्तान थॉमस रेव के रूप में मिली, जो 31 रन बनाकर आउट हुए।
सलामी बल्लेबाज बेन डॉकिन्स ने अर्धशतक जड़ा, लेकिन वो उसके बाद ज्यादा देर टिक नहीं पाए। आयुष म्हात्रे ने डॉकिन्स का विकेट लिया. डॉकिन ने 7 चौके और 2 छक्के की मदद से 56 गेंदों पर 66 रनों का योगदान दिया। राल्फी अल्बर्ट (0 रन) और फरहान अहमद (1 रन) और सेबेस्टियन मॉर्गन (0 रन) कुछ खास नहीं कर पाए। मॉर्गन के आउट होने के समय इंग्लैंड का स्कोर 177-7 था।
यहां से कालेब फाल्कनर और जेम्स मिंटो ने आठवें विकेट के लिए 92 रन जोड़े। आरएस अम्बरीश ने मिंटो (28 रन) को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा। फिर अम्बरीश ने मैनी लम्सडेन (3 रन) को भी चलता किया। कालेब फाल्कनर ने अकेले संघर्ष किया और वो 115 रन बनाकर आउट हुए। फाल्कनर ने 67 गेंदों की पारी में 9 चौके और 7 छक्के जड़े। भारत की ओर से आरएस अम्बरीश ने तीन विकेट झटके. दीपेश देवेंद्रन को भी दो सफलताएं हासिल हुईं।