HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. UK Election 2022: चुनाव खत्म होने के बाद सामने आई बीजेपी की कलह, विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया गद्दार

UK Election 2022: चुनाव खत्म होने के बाद सामने आई बीजेपी की कलह, विधायक ने प्रदेश अध्यक्ष को बताया गद्दार

उत्तराखंड में कल विधानसभा 2022 के चुनाव समाप्त हो गये हैं। उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होना सुनिश्चित था। चुनाव जैसे की समाप्त हुआ वैसे ही वर्तमान सत्ताधारी पार्टी भाजपा की अंतरकलह सामने आ गई।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

देहरादून। उत्तराखंड में कल विधानसभा 2022 के चुनाव समाप्त हो गये हैं। उत्तराखंड में एक ही चरण में चुनाव संपन्न होना सुनिश्चित था। चुनाव जैसे की समाप्त हुआ वैसे ही वर्तमान सत्ताधारी पार्टी भाजपा की अंतरकलह सामने आ गई। लक्सर सीट से भाजपा विधायक संजय गुप्ता ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए उन्हें गद्दार बताकर पार्टी से उनके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की मांग की है।

पढ़ें :- विभिन्न जनपदों के चोरी की पांच बाइक व मास्टर चाभी के साथ एक शख्स गिरफ्तार

विधायक संजय गुप्ता ने आरोप लगाया कि उत्तराखंड भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक ने इस चुनाव में पार्टी की हार सुनिश्चित करने के लिए कई भाजपा उम्मीदवारों के खिलाफ काम किया है। गुप्ता ने कहा कि कौशिक ने मेरे खिलाफ चुनाव लड़ रहे बसपा उम्मीदवार का समर्थन किया।

वह देशद्रोही हैं। मैं भाजपा नेतृत्व से उन्हें पार्टी से बर्खास्त करने की मांग करता हूं। वहीं, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में लोगों ने भारी संख्या में मतदान कर इतिहास रच दिया है। मैं उम्मीद करता हूं कि नई सरकार उत्तराखंड के सुनहरे भविष्य के लिए काम करेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...