1. हिन्दी समाचार
  2. ब्‍यूटी
  3. Remove Blemishes from Face with Banana Peel: चेहरे पर इस तरह से लगाएं केले का छिलका, दाग धब्बों से मिलेगा छुटकारा, चमकेगी स्किन

Remove Blemishes from Face with Banana Peel: चेहरे पर इस तरह से लगाएं केले का छिलका, दाग धब्बों से मिलेगा छुटकारा, चमकेगी स्किन

चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बनाने के लिए मार्केट में तमाम ब्यूटी प्रोडक्टों की भरमार है। अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन पर अधिक ब्यूटी प्रोडक्टों के इस्तेमाल से बचती है। क्या आप जानते हैं केले के छिलके का इस्तेमाल करके चेहरे को बेदाग बना सकते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

Remove Blemishes from Face with Banana Peel: चेहरे को बेदाग और खूबसूरत बनाने के लिए मार्केट में तमाम ब्यूटी प्रोडक्टों की भरमार है। अधिकतर महिलाएं अपनी स्किन पर अधिक ब्यूटी प्रोडक्टों के इस्तेमाल से बचती है। क्या आप जानते हैं केले के छिलके का इस्तेमाल करके चेहरे को बेदाग बना सकते है।

पढ़ें :- पानी जैसे दूध से भी पाएं आइसक्रीम जैसा गाढ़ा दही, जानें सीक्रेट

केले का इस्तेमाल अपने चेहरे की देखभाल के लिए कर सकते हैं। केले के छिलके में विटामिंस, एंटीऑक्सिडेंट्स और जिंक आपकी स्किन में कोलेजन प्रोडक्शन को बढ़ाएंगे। जिससे न सिर्फ आपकी स्किन चमकदार नजर आएगी बल्कि त्वचा पर पिंपल्स और मुंहासों के निशान कम होने लगेंगे।

इसके लिए सबसे पहले अपने चेहरे को अच्छे से साफ कर लें। फिर केले के छिलके को दो हिस्सों में बांटकर चेहरे पर रगड़े। फिर 20 मिनट तक इसे चेहरे पर लगा रहने दें। जब सूख जाय तो चेहरे को अच्छे से धो लें।

इसके बाद चेहरे पर मॉइस्चराइजर लगा लें। इसे हफ्ते में दो बार चेहरे पर लगा सकते है। केले का छिलका और शहद का इस्तेमाल करने से स्किन हाइड्रेट करता है और उसे चमकदार बनाने में मदद करता है। इसे चेहरे पर लगाने के लिए सबसे पहले एक केले का छिलका मैश करें और उसमें एक चम्मच शहद मिक्स कर लें। इस पैक को चेहरे पर पंद्रह से बीस मिनट लगाकर छोड़ दीजिए। फिर गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। ऐसा करने से आपकी स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाएगा।

पढ़ें :- Femina Miss India 2026 61st Edition : गोवा की सुंदरी साध्वी सतीश सैल ने अपनी सहजता और प्रभावशाली उत्तरों से जजों को किया मंत्रमुग्ध, जीता खिताब
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...