1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. उर्फी जावेद, बोलीं- मैं नहीं हूं सिंगल, मेरा बॉयफ्रेंड काफी शर्मीला है, उसका नहीं है डिजिटल फुटप्रिंट

उर्फी जावेद, बोलीं- मैं नहीं हूं सिंगल, मेरा बॉयफ्रेंड काफी शर्मीला है, उसका नहीं है डिजिटल फुटप्रिंट

सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने फैशन सेंस से हमेशा सबको हैरान कर देती हैं। कभी उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। तो कभी उनकी तारीफ भी होती है।उर्फी वैसे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती रहती हैं। अब उन्होंने बताया है कि वह सिंगल नहीं हैं और उनका एक बॉयफ्रेंड है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद (Uorfi Javed) अपने फैशन सेंस से हमेशा सबको हैरान कर देती हैं। कभी उन्हें ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। तो कभी उनकी तारीफ भी होती है।उर्फी वैसे अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात करती रहती हैं। अब उन्होंने बताया है कि वह सिंगल नहीं हैं और उनका एक बॉयफ्रेंड है।

पढ़ें :- Rise and Fall 2 : शहजाद पूनावाला बने विजेता, ट्रॉफी के साथ जीते इतने लाख रुपये, जानें कौन बना फर्स्ट रनर-अप

उर्फी बोलीं बॉयफ्रेंड है शर्मीला

उर्फी ने मैशेबल इंडिया से बात करते हुए बॉयफ्रेंड की कुछ डिटेल्स भी दी हैं जैसे वह कहां रहता है और उसकी हाइट कितनी है? वह बोलीं, ‘मेरा बॉयफ्रेंड 6 फुट 4 इंच है। वह दिल्ली से है और काफी ज्यादा शर्मीला है। उसके जीरो पोस्ट हैं इंस्टाग्राम पर। उसका डिजिटल फुटप्रिंट नहीं है।’

कैसे हुई मुलाकात?

उर्फी से फिर पूछा गया कि वह उनसे कहां मिलीं तो उन्होंने कहा, ‘अचानक ही कहीं मिल गई थी मैं। हम एक ही जगह पर थे। उसके मम्मी-पापा भी वहां थे। उसकी शादी की बात कहीं और चल रही थी, अरेंज मैरिज। मैंने शादी तुड़वा दी उसकी। मुझे लगता है वह सिर्फ मिले थे उससे, कुछ फाइनल नहीं हुआ था।’

पढ़ें :- कोरियन सिंगर ने गाया ‘लॉलीपॉप लागेलू,’ भोजपुरिया अंदाज देख झूम उठा IIT कानपुर का पूरा कैंपस

उर्फी के चेहरे पर मकड़ी ने काटा

इस बीच उर्फी ने अपनी एक फोटो और सोशल मीडिया पर शेयर की है जिसमें उनके चेहरा सूजा हुआ है। फोटो शेयर कर उर्फी ने लिखा, सबने इतनी नजर लगा दी कि चेहरे पर मकड़ी ने काट लिया।

उर्फी के बारे में बता दें कि वह बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 में आई थीं, लेकिन शो से जल्द वह बाहर हो गई थीं। इसके बाद वह मीडिया के सामने अपने अलग-अलग अतरंगी आउटफिट्स पहनकर आईं और सोशल मीडिया पर छा गईं। उन्होंने अब तक कई तरह के आउटफिट्स पहने हैं। वहीं फिर वह शो द ट्रेटर्स में नजर आईं जिसकी वह विनर थीं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...