1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election 2022: अखिलेश यादव से मिले लालजी वर्मा और रामअचल राजभर, जानिए कब होंगे सपा में शामिल…?

UP Election 2022: अखिलेश यादव से मिले लालजी वर्मा और रामअचल राजभर, जानिए कब होंगे सपा में शामिल…?

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी पार्टियां सेंधमारी में जुटी हैं और दिग्गज नेताओं को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटी हैं। इस बीच बसपा के निष्कासित नेता लालजी वर्मा  (lalji verma) और रामअचल राजभर ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। सभी पार्टियां सेंधमारी में जुटी हैं और दिग्गज नेताओं को अपने पाले में करने की कोशिश में जुटी हैं। इस बीच बसपा के निष्कासित नेता लालजी वर्मा  (lalji verma) और रामअचल राजभर (Ram Achal Rajbhar) ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात की है।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

इस मुलाकात के बाद प्रदेश का सियासी पार बढ़ गया है। अखिलेश यादव  (Akhilesh Yadav) ने मुलाकात की इस तस्वीर को ट्वीट किया है। बता दें कि, बसपा सुप्रीमो मायावती ने पार्टी विरोधी गतिविधियों के आरोप में दिग्गज नेता लालजी वर्मा (lalji verma) के साथ ही रामअचल राजभर को अक्टूबर 2020 में पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : डिंपल की बहन पूनम चुनाव प्रचार का संभाला मोर्चा, कहा- ऐसी सरकार हो जो युवाओं के लिए करे काम

BSP से निष्कासित किए जाने के बाद से ही आशंका लगाई जा रही थी कि दोनों नेता सपा में शामिल होंगे। बता दें कि, रामअचल राजभर बड़े कद वाले नेता हैं। मायावती सरकार में कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव भी रहे हैं। वहीं लालजी वर्मा (lalji verma)  रसूखदार नेता रहे हैं। लालजी वर्मा भी राम अचल राजभर (Ram Achal Rajbhar) की तरह बसपा सरकार में मंत्री रहे हैं। इसके अलावा बसपा सरकार में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाते रहे हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...