1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Election2022: समाजवादी पार्टी पर हो सकती है भाजपा की सर्जिकल स्ट्राइक, कई वरिष्ठ सपाई हो सकते हैं भाजपाई

UP Election2022: समाजवादी पार्टी पर हो सकती है भाजपा की सर्जिकल स्ट्राइक, कई वरिष्ठ सपाई हो सकते हैं भाजपाई

उत्तरप्रदेश के अगामी विधानसभा चुनाव 2022 का नामांकन कल से शुरु होने जा रहा है। 10 फरवरी से पहले चरण के चुनाव भी होने वाले हैं। चुनाव आयोग के द्वारा चुनाव के तिथि की घोषणा होते ही सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गईं हैं। लेकिन इस दौरान भाजपा को तगड़ा झटका भी लगा है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। उत्तरप्रदेश के अगामी विधानसभा चुनाव 2022 का नामांकन कल से शुरु होने जा रहा है। 10 फरवरी से पहले चरण के चुनाव भी होने वाले हैं। चुनाव आयोग(Election Commision) के द्वारा चुनाव के तिथि की घोषणा होते ही सभी पार्टियां तैयारियों में जुट गईं हैं। लेकिन इस दौरान भाजपा को तगड़ा झटका भी लगा है। पार्टी के वर्तमान सरकार के तीन कैबिनेट मंत्रियों समेत दर्जनों विधायक पार्टी छोड़ चुके हैं। लगभग सभी मंत्रियों और विधायकों ने समाजवादी पार्टी(Samajwadi Party) की सदस्यता ले ली है। भाजपा में मची इस भगदड़ से सपा को फायदे के साथ-साथ बड़ी नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।

पढ़ें :- क्राइस्ट द किंग के प्रधानाचार्य फादर सोबिन ने जिले में 6 वा स्थान प्राप्त करने पर शिवम यादव को पुरस्कृत किया

बता दें कि पिछड़ों के नेता कहे जाने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य के कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से भाजपा बहुत शांत पड़ी हुई है। राजनीति विशेषज्ञों के अनुसार भाजपा ने भी सपा पर सर्जिकल स्ट्राइक का प्लान तैयार किया हुआ है। सूत्रों के अनुसार पार्टी के कई बड़े नेता सपा को छोड़कर भाजपा में शामिल हो सकते हैं। बता दें कि जो भी नेता दूसरी पार्टी से सपा में आ रहे हैं। वो टिकट पाने के आधार पर ही सपा में शामिल हो रहे हैं। ऐसे में सपा के नेताओं में भी भारी असंतोष की स्थिती उत्प्नन हो रही है। ऐसे में अनुमान है कि कई सपाई भाजपाई(BJP) भी हो सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...