1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP IPS Transfer : योगी सरकार ने एक बार फिर 32 आईपीएस अफसरों का क‍िया तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?

UP IPS Transfer : योगी सरकार ने एक बार फिर 32 आईपीएस अफसरों का क‍िया तबादला, जानें किसको कहां मिली तैनाती?

उत्तर प्रदेश पुल‍िस विभाग (Uttar Pradesh Police Department) में मंगलवार को भी तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फ‍िर  32 आईपीएस अधिकारियों (32 IPS Officers) के कार्य क्षेत्र बदले हैं। इनमें बीते दिनों डीआईजी (DIG) के पद पर प्रमोशन पाए 12 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुल‍िस विभाग (Uttar Pradesh Police Department) में मंगलवार को भी तबादलों का दौर जारी है। योगी सरकार (Yogi Government) ने एक बार फ‍िर  32 आईपीएस अधिकारियों (32 IPS Officers) के कार्य क्षेत्र बदले हैं। इनमें बीते दिनों डीआईजी (DIG) के पद पर प्रमोशन पाए 12 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पढ़ें :- मोहर्रम को लेकर भारत-नेपाल सीमा पर पुलिस का फ्लैग मार्च, शांति एवं सुरक्षा का दिया संदेश

हेमंत कुटियाल को पुलिस उप महानिरीक्षक सेनानायक, विशेष परिक्षेत्र सुरक्षा, लखनऊ के साथ-साथ अतिरिक्त प्रभार कारागार प्रशासन एवं सुधार सेवाएं मुख्यालय, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, एसएसएफ, लखनऊ की जिम्मेदारी मिली है। वहीं शालिनी को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी, गाजियाबाद से पुलिस उपमहानिरीक्षक पीएसी अनुभाग, मुरादाबाद बनाया गया है।

पढ़ें :- लखनऊ अग्निकांड: कई होटल, रेस्तरां और व्यावसायिक प्रतिष्ठान फायर सेफ्टी मानकों का करते हैं उल्लंघन, घटना के बाद कार्रवाई में जुटते हैं अधिकारी

पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक, 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर में तैनात स्वप्निल ममगाई को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग, मेरठ बनाया गया है। वहीं डी. प्रदीप कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र से पुलिस उपमहानिरीक्षक/अतिरिक्त सचिव, उप्र पुलिस भर्ती एवं पदोन्नति बोर्ड, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।

अरुण कुमार श्रीवास्तव को पुलिस उपमहानिरीक्षक/ सेनानायक, 10थी याहिनी पीएसी बाराबंकी से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग, अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं सूर्यकांत त्रिपाठी को पुलिस उपमहानिरीक्षक पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से पुलिस उपमहानिरीक्षक, फायर सर्दिस मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है।

विकास कुमार वैद्य को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक, 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, स्थापना, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ भेजा गया है। इसके अलावा राजेश कुमार सक्सेना को पुलिस पुलिस उपमहानिरीक्षक सेनानायक, सेनानायक, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबेरली से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीटीएस सुल्तानपुर की जिम्मेदारी दी गई है।

सुनीता सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक/सेनानायक, 37वीं वाहिनी पीएसी कानपुर से पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी मुख्यालय, लखनऊ भेजा गया है। वहीं कमला प्रसाद यादव को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, उप्र, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, भ्रनिसं, उप्र, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। तेज स्वरूप सिंह को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट, लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक, कार्मिक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ भेजा गया है। हृदेश कुमार को पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस उपायुक्त पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी से पुलिस उपमहानिरीक्षक, ईओडब्ल्यू मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है।

प्रतीक्षारत पुलिस महानिरीक्षक डॉ प्रीतिन्दर सिंह को पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, मध्य जोन, लखनऊ बनाया गया है। अपर्णा कुमार को पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी, मध्य जोन, लखनऊ से पुलिस महानिरीक्षक, मानवाधिकार, उप्र, लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अशोक कुमार को पुलिस उपायुक्त/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, गौतमबुद्धनगर से पुलिस अधीक्षक, क्षेत्रीय अभिसूचना, गोरखपुर बनाया गया है।

पढ़ें :- Lucknow Fire: घटनास्थल पर पहुंचे सीएम योगी, पीड़ित परिवारों से मिले, आर्थिक मदद का भी किया एलान

एल.वी. एंटनी देव कुमार को अपर पुलिस महानिदेशक, सीबीसीआईडी, उप्र, लखनऊ से अपर पुलिस महानिदेशक, नियम एवं ग्रन्थ, उप्र, लखनऊ बनाया गया है। प्रतीक्षारत पुलिस उपमहानिरीक्षक अतुल शर्मा को पुलिस उपमहानिरीक्षक, पीएसी अनुभाग, कानपुर की जिम्मेदारी दी गई है। शैलेंद्र कुमार राय को पुलिस अधीक्षक, कानून एवं व्यवस्था, उप्र, लखनऊ से पुलिस अधीक्षक, लोक शिकायत, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ बनाया गया है।

 

वहीं देवेंद्र कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक, बरेली से अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, शाहजहांपुर भेजा गया है। आयुष श्रीवास्तव को सहायक पुलिस अधीक्षक, जौनपुर से अपर पुलिस अधीक्षक, नगर, जौनपुर की जिम्मेदारी मिली है। आलोक कुमार को सहायक पुलिस अधीक्षक, झांसी से सहायक पुलिस अधीक्षक, संभल की जिम्मेदारी दी गई है।

बजरंग बली को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, मथुरा से सेनानायक 37वीं वाहिनी पीएसी, कानपुर भेजा गया है। दिनेश यादव को पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद से सेनानायक, 41वीं वाहिनी पीएसी गाजियाबाद बनाया गया है।

अजय प्रताप को पुलिस अधीक्षक/उप सेनानायक, 25वीं वाहिनी पीएसी रायबरेली से सेनानायक, 48वीं वाहिनी पीएसी सोनभद्र भेजा गया है। वहीं नैपाल सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, खीरी से सेनानायक 39वीं वाहिनी पीएसी, मीरजापुर की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा कमलेश बहादुर को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक यूपीपीसीएल, आगरा से सेनानायक 25वीं वाहिनी पीएसी, रायबरेली भेजा गया है। राकेश कुमार सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक प्रशिक्षण विद्यालय, पीटीएस, जालौन से सेनानायक 10वीं वाहिनी पीएसी, बाराबंकी भेजा गया है। वहीं लाल भरत कुमार पाल को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक एएनटीएफ, लखनऊ से सेनानायक 49वीं वाहिनी पीएसी, गौतमबुद्धनगर की जिम्मेदारी दी गई है।

पढ़ें :- जयपुरिया संस्थान के 30वां दीक्षांत समारोह में 358 छात्रों को डिप्लोमा और दो शोधार्थियों को फैलोशिप से किया गया सम्मानित

अनिल कुमार यादव को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, चन्दौली से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, वाराणसी की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं रोहित मिश्रा को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, बुलन्दशहर से पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय पुलिस महानिदेशक, उप्र, लखनऊ भेजा गया है।

इसके अलावा शिवराम यादव को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, प्रशिक्षण विद्यालय, पीटीएस, मेरठ से पुलिस अधीक्षक, पीटीएस, मेरठ बनाया गया है। दीपेंद्र नाथ चौधरी को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक, देवरिया से पुलिस उपायुक्त, पुलिस कमिश्नरेट, कानपुर बनाया गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...