1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP LokSabha by-elections: आजम खान ने भाजपा प्रत्याशी पर साधा निशाना, उन्हें दलबदलू और अहसान फरामोश बताया

UP LokSabha by-elections: आजम खान ने भाजपा प्रत्याशी पर साधा निशाना, उन्हें दलबदलू और अहसान फरामोश बताया

उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ और रामपुर में उप चुनाव होना है। 23 जून को दोनों सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं, इसको लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। सपा 2019 में इन ​दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में सपा के सामने बड़ी चुनौती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP LokSabha by-elections: उत्तर प्रदेश की दो लोकसभा सीट आजमगढ़ और रामपुर में उप चुनाव होना है। 23 जून को दोनों सीटों के लिए वोटिंग होगी। वहीं, इसको लेकर प्रचार-प्रसार तेज हो गया है। सपा 2019 में इन ​दोनों सीटों पर जीत हासिल की थी। ऐसे में सपा के सामने बड़ी चुनौती है।

पढ़ें :- कांग्रेस CEC की बैठक में राहुल-प्रियंका की उम्मीदवारी पर फैसला कल!

उधर, भाजपा ने भी दोनों सीटों पर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। रामपुर के बिलासपुर में सपा नेता आजम खान ने प्रचार के दौरान भाजपा प्रत्याशी घनश्याल लोधी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी केा दलबदलू और अहसान फरामोश तक कह दिया। आजम खान ने कहा कि उनके लिए हमने क्या नहीं किया, हेलीकॉप्टर से टिकट (सिंबल) मंगवाया थाख् फिर भी उन्होंने अहसान नहीं माना।

इस दौरान आजम खां ने बिना नाम लिए नवेद मियां पर भी निशाना साधते हुए कहा कि जो खुद को नवाब कहते हैं वो तीन हजार वोट पाते हैं। इससे ज्यादा वोट तो लोग नोटा को डाल देते हैं। बता दें कि, सपा ने वहां से आसिम राजा को अपना प्रत्याशी बनाया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि अवाम उनके ऊपर हु जुल्मों को न भूले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...