1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP MLC Election Voting : उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी, 14.81 लाख वोटर्स करेंगे 152 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला

UP MLC Election Voting : उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर वोटिंग जारी, 14.81 लाख वोटर्स करेंगे 152 उम्मीदवारों की कीमत का फैसला

UP MLC Election Voting : उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों के लिए आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया है और शाम 4 बजे तक वोट डाले जाएंगे। इनमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर कुल 14,81,310 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। कानपुर नगर, कानपुर देहात और उन्नाव को छोड़कर 72 जिलों में मतदान के लिए 2697 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। चुनाव में कुल 152 प्रत्याशी मैदान में हैं। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- भाजपा ने ठुकराया तो अखिलेश ने अपनाया, सपा ने संजयन त्रिपाठी को बनाया MLC उम्मीदवार

किन सीटों पर हो रही है वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की जिन सीटों पर आज सुबह से वोटिंग हो रही है, उनमें स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा डिवीजन ग्रेजुएट्स, मेरठ डिवीजन ग्रेजुएट्स और इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स सीट शामिल हैं। जबकि, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ डिवीजन टीचर्स, वाराणसी डिवीजन टीचर्स, आगरा डिवीजन टीचर्स, मेरठ डिवीजन टीचर्स, बरेली-मुरादाबाद डिवीजन टीचर्स और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं।

ऐसे सभी कर्मचारी व शिक्षक जो मतदाता हैं उन्हें वोट डालने के लिए शुक्रवार को विशेष आकस्मिक अवकाश मिलेगा। इस चुनाव में वोटिंग के लिए आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, पासपोर्ट, सरकारी कर्मचारियों का सेवा पहचान पत्र और यूनिवर्सिटी की ओर से जारी डिग्री या डिप्लोमा के मूल प्रमाण पत्र का इस्तेमाल पहचान पत्र के रूप में किया जा सकेगा। वहीं, दिव्यांगता संबंधी मूल प्रमाण पत्र भी इस्तेमाल किया जा सकता है। आज वोटिंग के बाद 27 अक्टूबर को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

पढ़ें :- UP MLC Election 2026 : यूपी में खाली हो रही 11 सीटों के लिए चुनाव तारीखों का ऐलान, वोटिंग 23 अक्टूबर व 27 अक्टूबर को होगी मतगणना
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...