1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News: सपा अध्यक्ष के साथ चुनावी प्रचार में दिखने वाले शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, अखिलेश यादव ने लगाया गंभीर आरोप

UP News: सपा अध्यक्ष के साथ चुनावी प्रचार में दिखने वाले शख्स की संदिग्ध हालात में मौत, अखिलेश यादव ने लगाया गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सुरेश ठाकुर की संदिग्ध मौत हो गई है। सुरेश उस समय चर्चा में आए थे जब वो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कई जगहों पर चुनावी प्रचार में दिखे थे। सुरेश की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्नाव पुलिस पर भी सवालिया निशान उठाया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP News: उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सुरेश ठाकुर की संदिग्ध मौत हो गई है। सुरेश उस समय चर्चा में आए थे जब वो समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ कई जगहों पर चुनावी प्रचार में दिखे थे। सुरेश की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही उन्नाव पुलिस पर भी सवालिया निशान उठाया है। अब इस मामले में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का अहम बयान आया है। उन्होंने सुरेश ठाकुर की पीट-पीट कर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल

अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा है कि, सपा के प्रचारक के रूप में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाले सुरेश ठाकुर की पीट-पीट कर हत्या की घटना अत्यंत हृदय विदारक है। सरकार से अपील है कि वह जल्द से जल्द दोषियों के खिलाफ उचित कार्यवाही सुनिश्चित करे।

घटना पर पुलिस ने क्या बताया जानिए
इस घटना पर उन्नाव पुलिस की तरफ से ट्वीटर पर जवाब दिया गया। जिसमें कहा गया कि, कल दिनांक 10.08.2023 को समय करीब 12:00 बजे थाना सोहरामऊ क्षेत्रांतर्गत ग्राम चौपई निवासी सुरेश पुत्र सुभाष उम्र करीब 52 वर्ष की अचानक तबीयत खराब होने पर परिजनों द्वारा उन्हें जिला अस्पताल उन्नाव ले जाया गए। यहां पर चिकित्सकों द्वारा उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थाना सोहरामऊ पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर मृत्यु का सही कारण जानने हेतु मृतक सुरेश उपरोक्त के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। मृतक के शरीर पर कोई जाहिरा चोट के निशान नहीं है। कृपया उक्त के संबन्ध में पीटपीट कर हत्या किए जाने जैसी भ्रामक व तथ्यों से परे खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित न करें।

 

पढ़ें :- भाजपा के नेताओं के 10 साल लगातार झूठ पर झूठ बोलने के बाद आज उनका बुरा हाल हो रहा : अखिलेश यादव
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...