HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 52 हजार रिक्त पदों पर भर्ती का आदेश किया जारी , EWS को मिलेगा आरक्षण का लाभ

UP News : योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों के 52 हजार रिक्त पदों पर भर्ती का आदेश किया जारी , EWS को मिलेगा आरक्षण का लाभ

बाल विकास परियोजना कार्यक्रम (Child Development Project Program) के अंतर्गत आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के 52 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ।  बाल विकास परियोजना कार्यक्रम (Child Development Project Program) के अंतर्गत आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं के 52 हजार पदों पर भर्ती का रास्ता साफ हो गया है। इस भर्ती में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) को भी आरक्षण का लाभ मिलेगा।

पढ़ें :- Gorakhpur News : सीएम योगी ने स्मार्ट क्लास का किया उद्घाटन, कहा- हर बच्चे को मिले उत्तम शिक्षा

शासन ने इन पदों पर नियुक्ति के लिए चयन प्रक्रिया का पुनर्निर्धारण करते हुए आदेश जारी किया। शासन ने जनवरी 2021 में 52 हजार पदों की भर्ती निकाली थी। उस समय चयन प्रक्रिया में ईडब्ल्यूएस (EWS) आरक्षण का प्रावधान नहीं किया गया था। नतीजतन मामला कोर्ट में गया और अभी तक भर्ती फंसी थी।

मंगलवार को विभाग की सचिव अनामिका सिंह (Secretary Anamika Singh) ने नया शासनादेश जारी किया। इसमें एससी, एसटी, ओबीसी, दिव्यांग और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के आश्रितों के साथ-साथ ईडब्ल्यूएस (EWS) के लिए आरक्षण का प्रावधान कर दिया गया है। अब ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के अभ्यर्थियों को भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण मिल सकेगा। इससे दो साल से अटकी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है।

फिर न फंसे पेच : चयन समिति में पूर्व में निर्धारित सदस्यों के साथ बाल विकास परियोजना अधिकारी (CDPO) को भी सदस्य/प्रस्तुतकर्ता बनाया गया है। पूर्व में इन्हें शामिल नहीं किया गया था। जबकि केंद्र की गाइडलाइन के अनुसार चयन समिति में बीडीओ (BDO) व तहसीलदार को भी शामिल किया जाना चाहिए। ऐसा न होने से एक बार फिर भर्ती में पेंच फंस सकता है।

पढ़ें :- ड्रॉ या रद्द होने की कगार पर कानपुर टेस्ट; जानिए WTC पॉइंट्स टेबल में भारत को होगा कितना नुकसान
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...