HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Nikay Chunav 2023: भाजपा की मेयर प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए एके शर्मा, कहा-ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं

UP Nikay Chunav 2023: भाजपा की मेयर प्रत्याशी के नामांकन में शामिल हुए एके शर्मा, कहा-ट्रिपल इंजन की सरकार बनाएं

उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सोमवार को नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आगरा पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी हेमलता कुशवाहा के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

UP Nikay Chunav 2023: उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव को लेकर नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। सोमवार को नगर विकास और ऊर्जा मंत्री एके शर्मा आगरा पहुंचे और भाजपा प्रत्याशी हेमलता कुशवाहा के नामांकन में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित भी किया।

पढ़ें :- UP News: उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर लगाई गई आदर्श आचार संहिता हटाई गई

 

एके शर्मा ने कहा कि, सभा में उपस्थित सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं जनता का हौसला बढ़ाया। उन्होंने नामांकन के दौरान जनता एवं सभी पदाधिकारियों से भाजपा के सभी प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने का की अपील की है। उन्होंने आगरा की जनता से अपील की है कि इस बार पार्षदों को भी बड़ी संख्या में जिताएं ताकि तेजी से विकास हो सके। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश के सभी भाजपा प्रत्याशी को जीताकर प्रदेश में ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने की बात कही।

पढ़ें :- UP Nikay Chunav 2023 : प्रतापगढ़ के कुंडा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जनसत्ता दल का कब्जा, राजा भैया का जलवा बरकरार

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...