1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP Police Result OUT : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी , 174316 पास, कटऑफ 214 के पार

UP Police Result OUT : यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी , 174316 पास, कटऑफ 214 के पार

यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट (UP Police Constable Result) जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम uppbpb.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। कुल 60,244 वैकेंसी के 2.5 गुना 174316 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट (UP Police Constable Result) जारी कर दिया गया है। परीक्षार्थी अपना परिणाम uppbpb.gov.in पर जाकर या नीचे दिए गये डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर देख सकते हैं। कुल 60,244 वैकेंसी के 2.5 गुना 174316 अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में सफल घोषित किया गया है। अनारक्षित वर्ग का कटऑफ 214.04644 रहा है। कटऑफ में जिनके समान अंक आए थे, उन सभी का चयन किया गया है। सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जनवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है। यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (UP Police Constable Recruitment Exam) में करीब 48 लाख पंजीकृत थे जिसमें से लगभग 32 लाख ने एग्जाम दिया। यूपी पुलिस कांस्टेबल री-एग्जाम (UP Police Constable Re-Exam) का आयोजन 23, 24, 25, 30 व 31 अगस्त 2024 को कुल 10 पालियों में कराया गया था।

पढ़ें :- एअर इंडिया का पायलट गांजा पीकर उड़ा रहा था विमान, दूसरी जांच रिपोर्ट भी आई पॉजिटिव

समान अंक पाने वाले अभ्यर्थियों को हुआ चयन

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती (UP Police Constable Recruitment Exam) में कुल 60,244 वैकेंसी हैं। इसका ढाई गुना 174316 अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट व डीवी राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। कटऑफ में जिनके समान अंक आए थे, उन सभी का चयन किया गया है।

यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती की कटऑफ क्या रही?

अनारक्षित – 214.04644

पढ़ें :- यूपी पॉलिटेक्निक प्रवेश के राउंड-5 का आवंटन जारी, सीट मिली तो 14 अगस्त तक करें ये काम

ईडब्ल्यूएस – 187.31758

ओबीसी – 198.99599

एससी – 178.04955

एसटी – 146.73835

महिला वर्ग की कटऑफ

पढ़ें :- सांसद पप्पू यादव को तुरंत मिले अतिरिक्त PSO, दिल्ली हाईकोर्ट का केंद्र सरकार को सख्त निर्देश

अनारक्षित – 203.90879

ईडब्ल्यूएस – 180.23366

ओबीसी – 189.39256

एससी – 169.13167

एसटी – 136.02707

यूपी पुलिस कांस्टेबल का फिजिकल टेस्ट जनवरी में

पढ़ें :- Video- सड़क की बदहाली से परेशान Gen-Alpha स्कूली बच्चों ने किया कलेक्ट्रेट घेराव, डीएम दफ्तर में घुसने की कोशिश

सफल अभ्यर्थियों का फिजिकल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन जनवरी 2025 के तीसरे सप्ताह में प्रस्तावित है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...