1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ के सेट पर उर्वा सावलिया ने दिखाया शतरंज का असली खेल

‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ के सेट पर उर्वा सावलिया ने दिखाया शतरंज का असली खेल

सोनी टीवी के ऐतिहासिक शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे एक्टर उर्वा सवालिया ने हाल ही में सिर्फ अभिनय ही नहीं, अपनी असली जिंदगी की कला भी कैमरे के सामने उतारी। जयचंद के साथ एक अहम शतरंज मुकाबले के सीन में उर्वा का बचपन से चला आ रहा शतरंज का शौक उनके अभिनय में साफ नजर आया।

By santosh singh 
Updated Date

मुंबई। सोनी टीवी के ऐतिहासिक शो चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान में सम्राट पृथ्वीराज का किरदार निभा रहे एक्टर उर्वा सवालिया ने हाल ही में सिर्फ अभिनय ही नहीं, अपनी असली जिंदगी की कला भी कैमरे के सामने उतारी। जयचंद के साथ एक अहम शतरंज मुकाबले के सीन में उर्वा का बचपन से चला आ रहा शतरंज का शौक उनके अभिनय में साफ नजर आया।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

उर्वा को बचपन से ही शतरंज का बड़ा शौक रहा है, और यही वजह रही कि सीन में जब पृथ्वीराज और जयचंद की शतरंज की बाजी चली, तो सब कुछ एकदम असली लगने लगा। सेट पर भी उनका ये शौक सबको दिखता है—शूट के बीच में वो कभी खुद खेलते दिखते हैं तो कभी अपने साथियों को चालें सिखाते हैं, जिससे सेट का माहौल खेल-खेल में सीखने वाला बन जाता है।

अपने अनुभव को लेकर उर्वा ने कहा, “शतरंज बचपन से ही मेरे दिल के करीब रहा है। ये सिर्फ खेल नहीं, बल्कि सब्र रखना, सोच-समझकर कदम उठाना और हमेशा दो चाल आगे की सोच रखना सिखाता है। जब पृथ्वीराज के किरदार में ये हिस्सा डालने का मौका मिला, तो दिल से बहुत अच्छा लगा। सेट पर भी जब बाकी एक्टर्स के साथ शतरंज खेलता हूं या उन्हें सिखाता हूं, तो माहौल मज़ेदार हो जाता है और आपस में अपनापन भी बढ़ता है।

ऐसे सीन देखकर लगता है कि चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान सिर्फ एक ऐतिहासिक शो नहीं, बल्कि उसमें एक सच्ची और दिल से जुड़ी कहानी भी चल रही है।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...