1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Uttarkashi Cloud Burst: हर्षिल हेलिपैड मलबे में दबा, आर्मी कैंप में भी पानी घुसा…बादल फटने से आई तबाही, देखिए तस्वीरें

Uttarkashi Cloud Burst: हर्षिल हेलिपैड मलबे में दबा, आर्मी कैंप में भी पानी घुसा…बादल फटने से आई तबाही, देखिए तस्वीरें

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही मची है। पूरा धराली गांव मलबे की चपेट में आ गया। दर्जनों से ज्यादा मकान सैलाब में बह गए, जबकि दर्जनों मकान मलबे में दब गए। बड़ी संख्या में लोग लापता हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Uttarkashi Cloud Burst:  उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बादल फटने से तबाही मची है। पूरा धराली गांव मलबे की चपेट में आ गया। दर्जनों से ज्यादा मकान सैलाब में बह गए, जबकि दर्जनों मकान मलबे में दब गए। बड़ी संख्या में लोग लापता हैं, जिनका रेस्क्यू किया जा रहा है। इन सबके बीच उत्तरकाशी के हर्षिल घाटी में मंगलवार को कुछ घंटों के अंतराल में तीन स्थानों पर बादल फटने के कारण भव्यावक स्थिति बनी है।

पढ़ें :- एपस्टीन के साथ मंत्री हरदीप पुरी की तस्वीरें वायरल, मंत्री बोले थे- अकेले कभी नहीं मिला: कांग्रेस ने पूछा- डेलिगेशन के बाकी सदस्य कहां हैं

कहा जा रहा है कि, पहले धराली में खीर गंगा में बादल फटने से आए मलबे और पानी के सैलाब ने जनजीवन को तबाह कर दिया। उसके बाद तेलगाड का जलस्तर बढ़ने और मलबा आने से हर्षिल हेलिपैड मलबे में दब गया। सेना कैंप में भी पानी घुस गया। बताया जा रहा है, यह कैंप 14 राजपूताना राइफल्स के जवानों का था और हादसे के बाद कई जवानों के लापता होने की खबर है। हादसे के समय कैंप में 200 से ज्यादा लोग मौजूद थे।

सुरक्षित स्थानों पर लोगों को पहुंचाया गया
उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोभाल ने राहत और बचाव कार्य की जानकारी दी है। उन्होंने कहा, लोगों को उनके घरों से निकालकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। स्थानीय पुलिस, SDRF, ITBP और भारतीय सेना की राजपूत राइफल्स के जवान मौके पर मौजूद हैं। चूंकि रास्ते में एक और भूस्खलन हुआ है, इसलिए हमारी कुछ टीमें वहां पर फंसी हुई हैं।

पढ़ें :- Shiva Sharma Murder Case : श्रद्धा दुबे समेत तीनों आरोपियों को कोर्ट ने 72 घंटे की ट्रांजिट रिमांड पर भेजा, नागपुर से लखनऊ लेकर रवाना पुलिस

अभी नहीं टला है संकट, विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट
उत्तराखंड में धराली में मंगलवार दोपहर को अचानक आई बाढ़ के बाद खतरा अब भी टला नहीं है। मौसम विभाग ने रात 9 बजे तक भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान भारी से अति भारी बारिश होने की आशंका है, जिसके चलते धराली में चल रहे राहत एवं बचाव कार्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...