1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. चार मैचों से टीम से बाहर वैभव सूर्यवंशी ने लिखा ‘Still Believing’, आखिरी टी20 से पहले पोस्ट वायरल

चार मैचों से टीम से बाहर वैभव सूर्यवंशी ने लिखा ‘Still Believing’, आखिरी टी20 से पहले पोस्ट वायरल

भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में आ गई है। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर है और शनिवार को बेंगलुरु में होने वाला आखिरी मैच निर्णायक है...

By Harsh 
Updated Date

cricket updates: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवें टी20 मुकाबले से पहले युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की इंस्टाग्राम स्टोरी चर्चा में आ गई है। पांच मैचों की सीरीज फिलहाल 2-2 से बराबर है और शनिवार को बेंगलुरु में होने वाला आखिरी मैच निर्णायक है। इस अहम मुकाबले से पहले वैभव ने अपनी तस्वीर साझा करते हुए सिर्फ दो शब्द लिखे—‘Still Believing’, यानी ‘अभी भी भरोसा है’। उनकी इस पोस्ट को टीम में मौका मिलने की उम्मीद से जोड़कर देखा जा रहा है।

पढ़ें :- 'वैभव सूर्यवंशी वो तूफान है जो उसे गिराएगा, वह खुद गिर जाएगा, गौतम गंभीर तानाशाह हैं', जानें कौन हुआ फायर?

चार मैचों से प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह

वेस्टइंडीज के खिलाफ मौजूदा टी20 सीरीज में वैभव को अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला है। भारतीय टीम पारी की शुरुआत के लिए संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की जोड़ी को उतार रही है। ऐसे में वैभव को बेंच पर बैठना पड़ रहा है। सीरीज के आखिरी मुकाबले में टीम प्रबंधन कोई बदलाव करता है या नहीं, यह देखना दिलचस्प होगा।

जिम्बाब्वे सीरीज में बने थे प्लेयर ऑफ द सीरीज

वैभव ने इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन किया था और प्लेयर ऑफ द सीरीज का पुरस्कार जीता था। इसके बावजूद अफगानिस्तान के साथ अगली सीरीज के तीनों मैच में वैभव ने सिर्फ बेंच गर्म किया। इंग्लैंड दौरे पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण करने के बाद से उन्हें टीम में अपनी जगह पक्की करने का इंतजार है। अब वेस्टइंडीज के खिलाफ भी लगातार चार मैचों से बाहर रहने के बाद उनकी पोस्ट ने चर्चा बढ़ा दी है।

क्या आखिरी मैच में मिलेगा मौका?

पढ़ें :- IND vs PAK Final : भारत ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी, टीम की गोल्ड मेडल पर होगी नजर

भारतीय टीम के लिए सीरीज का पांचवां मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि जीतने वाली टीम ट्रॉफी अपने नाम करेगी। ऐसे में टीम प्रबंधन मौजूदा संयोजन के साथ उतर सकता है या किसी नए खिलाड़ी को मौका दे सकता है। वैभव की पोस्ट से उनके भरोसे और इंतजार का संकेत जरूर मिलता है, लेकिन उन्हें खेलने का मौका मिलेगा या नहीं, इसका फैसला टीम की अंतिम प्लेइंग इलेवन से ही साफ होगा।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...