HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Vastu Tips : इनका पालन करने से होगा लक्ष्मी का वास, आएगी सुख-समृद्धि

Vastu Tips : इनका पालन करने से होगा लक्ष्मी का वास, आएगी सुख-समृद्धि

आजकल हर कोई अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहता है। इसके लिए व्यक्ति काफी मेहनत भी करता है, लेकिन कई बार हम चाहें कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें सफलता नहीं मिलती है। कई बार ऐसा वास्तु दोषों के चलते होता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। आजकल हर कोई अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहता है। इसके लिए व्यक्ति काफी मेहनत भी करता है, लेकिन कई बार हम चाहें कितनी भी मेहनत क्यों न कर लें सफलता नहीं मिलती है। कई बार ऐसा वास्तु दोषों के चलते होता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसी जानकारी देने जा रहे हैं जिनके चलते घर में कभी भी सुख-समृद्धि की कमी नहीं होती है।

पढ़ें :- Chaitra Ramnavami Rare Coincidence 2025 : चैत्र रामनवमी पर बनने जा रहा है दुर्लभ संयोग , इन उपायों से चमक जाएगी क़िस्मत

जानें इन वास्तु के नियमों को

  • जिस घर में औरतों का सम्मान नहीं किया जाता है तो उस घर में लक्ष्मी का वास कभी नहीं होता है। ऐसे घर में सुख-समृद्धि कभी नहीं आती है।
  • अगर आपके घर में सूखा हुआ मनीप्लांट है तो इसे तुरंत घर से बाहर निकाल दें। इससे धन हानि के भी संकेत मिलते हैं।
  •  आपके घर  में तिजोरी है। तो आपको इसे दक्षिण-पश्चिम में रखना चाहिए। लेकिन ध्यान रहे कि अलमारी का दरवाजा दक्षिण दिशा में नहीं खुलना चाहिए।
  •  घर में टूटे बर्तन हैं तो उसे तुरंत  बाहर निकाल दें। इसके अलावा अगर आपके ऑफिस में रुका हुआ पेन है तो उसे भी निकाल कर फेंक दें। इससे माता लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और गरीबी आती है।
  • छत पर कभी-भी अंधेरा नहीं रखना चाहिए। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा आती है। ऐसे में घर की छत पर एक दीपक या लाइट जरूर लगा देनी चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...