Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Shukra Gochar 2026 :  ऐश्वर्य के देवता शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर गए, इन राशियों को देंगे शुभ परिणाम

Shukra Gochar 2026 :  ऐश्वर्य के देवता शुक्र कन्या राशि में प्रवेश कर गए, इन राशियों को देंगे शुभ परिणाम

By अनूप कुमार 
Updated Date

Shukra Gochar 2026 :  ऐश्वर्य का मुख्य स्वामी शुक्र देव कन्या राशि में प्रवेश कर गए है। वैदिक ज्योतिष में शुक्र देव को धन, सौंदर्य, प्रेम और ऐश्वर्य का मुख्य स्वामी माना गया है। यह जीवन में भौतिक सुख-सुविधाओं और कला को नियंत्रित करते हैं। आज 1 अगस्त 2026, दिन शनिवार को सुबह 9 बजकर 33 मिनट पर शुक्र ग्रह कन्या राशि में प्रवेश कर गए हैं। शुक्र ग्रह 2 सितंबर तक इसी राशि में मौजूद रहेंगे। कन्या राशि में शुक्र के आने से कला, मीडिया, फैशन, फाइनेंस और बिजनेस से जुड़े लोगों को विशेष रूप से लाभ मिलता है। इसके बाद तुला राशि में गोचर कर जाएंगे। शुक्र ग्रह का यह राशि परिवर्तन लोगों के लिए लिए शुभकारी रहेगा।

पढ़ें :- Bhadli Navami 2026 : भड़ली नवमी पर करें विष्णु सहस्रनाम का पाठ , चातुर्मास आरंभ से पहले विवाह लिए आखिरी शुभ मुहूर्त

मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए करियर में तरक्की और धनलाभ के योग बनेंगे। इन लोगों के घर परिवार में खुशियों का आगमन होगा। व्यर्थ खर्चों को कम करने की जरूरत है। बचत करके निवेश कर सकते हैं। निवेश करने से लाभ मिलेगा।

वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामियों के लिए शुक्र का यह गोचर बेहद अनुकूल रहने वाला हैंं। आपके आय के नए स्रोत बन सकते हैं, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के लिए यह समय बहुत अनुकूल है।

सिंह राशि 
सिंह राशि के जातकों को इस गोचर के दौरान अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। परिवार के साथ किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिल सकता है।

कन्या राशि
कन्या राशि के लोगों के लिए समय शुभ रहेगा। इन लोगों को नई नौकरी मिल सकती है. करियर में तरक्की के योग बनेंगे।

पढ़ें :- Angarak Yog : छाया ग्रह राहु धनिष्ठा नक्षत्र में करेंगे प्रवेश , 30 जून से बदलेंगे इन राशियों के दिन
Advertisement