1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. Video : छत पर चैन नींद सो रहे मजदूर को शेर ने ली पप्पी, देखें फिर आगे क्या हुआ…

Video : छत पर चैन नींद सो रहे मजदूर को शेर ने ली पप्पी, देखें फिर आगे क्या हुआ…

गुजरात के अमरेली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो मजदूर निर्माणधीन मकान की छत पर दो मजदूर सोते हुए दिखाई दे रहे। तभी दो शेर आए एक मजदूर को पप्पी ले लिया। जगाते हुए मजदूर बुलेट ट्रेन की तरह से वहां भाग गया। यह पूरा नज़ारा ​बगल की मकान पर खड़े किसी युवक ने बनाया है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। गुजरात के अमरेली से एक दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में दो मजदूर निर्माणधीन मकान की छत पर दो मजदूर सोते हुए दिखाई दे रहे। तभी दो शेर आए एक मजदूर को पप्पी ले लिया। जगाते हुए मजदूर बुलेट ट्रेन की तरह से वहां भाग गया। यह पूरा नज़ारा ​बगल की मकान पर खड़े किसी युवक ने बनाया है। वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।

पढ़ें :- Video : विनेश फोगाट का एशियन गेम्स खेलने का सपना टूटा, हार के बाद WFI अध्यक्ष को किया ये इशारा

वीडियो की शुरुआत में दिखता है कि कुछ मजदूर छत पर आराम से सो रहे हैं। एक व्यक्ति बैठा हुआ नजर आता है, लेकिन शेरों के आने से पहले वह भी सो जाता है, तभी अचानक दो शेर छत पर दिखाई देते हैं। उनमें से एक शेर सीधा मजदूर के पास जाता है, उसे सूंघता है, थोड़ा आसपास घूमता है और मजदूर के मुंह पर पप्पी लेता है। लेकिन हैरानी की बात ये है कि वो कोई हमला नहीं करता। वहीं शेर के पप्पी लेने के बाद मजदूर जग जाता है और बिना कुछ सोचे समझे वहां से भाग खड़ा होता है।

लोगों को इस वीडियो में सबसे चौंकाने वाली बात यही लगी कि शेरों ने इंसानों को नुकसान नहीं पहुंचाया। किसी फिल्मी सीन जैसा लगने वाला ये वीडियो अब वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर लोग अपनी-अपनी राय दे रहे हैं। कोई इसे इंसान और जानवर के बीच अद्भुत संतुलन बता रहा है, तो कुछ लोग इसे एआई जनरेटेड वीडियो मान रहे हैं। हालांकि, यह वीडियो सोशल मीडिया के अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह घटना गुजरात के अमरेली जिले के धारी इलाके की है, जो गिर जंगल के नज़दीक है।

लोगों का कहना है कि इन इलाकों में शेरों का घुस आना अब नया नहीं रहा, लेकिन इस बार वे इंसानों के इतने करीब तक पहुंच गए। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई, वरना हादसा गंभीर हो सकता था। यह वीडियो हमें प्रकृति की अनिश्चितता और हमारी सुरक्षा की अहमियत का एहसास दिलाता है। साथ ही यह सवाल भी खड़ा करता है कि क्या इंसान अब वन्यजीवों के क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे हैं।

रिपोर्ट : सतीश सिंह

पढ़ें :- Naval Gallantry Park : राजनाथ सिंह, बोले-अब यूपी बदल चुका है, सीएम योगी का नहीं है कोई सानी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...