1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Video: केदारनाथ धाम में कपल खुलेआम करने लगा अश्लील हरकतें, वीडियो सामने आने पर जांच में जुटी पुलिस!

Video: केदारनाथ धाम में कपल खुलेआम करने लगा अश्लील हरकतें, वीडियो सामने आने पर जांच में जुटी पुलिस!

Obscene acts of couple in Kedarnath Dham: केदारनाथ धाम को हिन्दू धर्म के सबसे पवित्र धार्मिक स्थलों में से एक माना जाता है, जहां पर हर साल की तरह लाखों की संख्या में श्रद्धालु बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। इस बीच केदारनाथ में एक कपल की शर्मसार करने वाली हकरत सामने आयी है। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- दिल्ली में नकली पनीर का बड़ा रैकेट, त्योहारों से पहले कई टन मिलावटी पनीर की खपत, सरकार के पास नहीं ठोस आंकड़ा, ऐसे करें असली की पहचान

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक कपल खुले अश्लील हरकत करता नजर आ रहा है। जबकि उनके आस-पास से कई लोग गुजर रहे हैं, जिसका उन पर कोई असर नहीं पड़ता। यह वीडियो केदारनाथ मंदिर जाने वाले रास्ते का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर लोग कपल की इस शर्मनाक पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। फिलहाल, यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वीडियो कब का है और उसमें नजर आ रहे महिला और पुरुष कौन हैं?

एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो वीडियो सामने आने पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने आरोपियों के खिलाफ प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है। वीडियो बनाने वाले और कपल की पहचान की जा रही है। इससे पहले केदारनाथ धाम में एक पंजाबी गाने पर डांस करते हुए लोगों का वीडियो वायरल हुआ था, जिसको लेकर लोगों ने नाराजगी जाहिर की थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...