1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Video-दुर्गा पूजा पंडाल में आपत्तिजनक कपड़ों में पहुंची मॉडल, लोगों ने दी जान से मारने की धमकी

Video-दुर्गा पूजा पंडाल में आपत्तिजनक कपड़ों में पहुंची मॉडल, लोगों ने दी जान से मारने की धमकी

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता शहर (Kolkata City) में धार्मिक आयोजन दुर्गा पूजा पंडाल (Durga Puja Pandal) में आपत्तिजनक कपड़ों का मामला एक बार फिर सामने आया है। जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social Media Influencer) के कपड़ों को लेकर बवाल मच गया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कोलकाता। पश्चिम बंगाल (West Bengal) के कोलकाता शहर (Kolkata City) में धार्मिक आयोजन दुर्गा पूजा पंडाल (Durga Puja Pandal) में आपत्तिजनक कपड़ों का मामला एक बार फिर सामने आया है। जहां सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर (Social Media Influencer) के कपड़ों को लेकर बवाल मच गया है। पंडाल में इस तरह जाने के चलते सोशल मीडिया पर जमकर आलोचना हो रही है। खबरें हैं कि तस्वीर में नजर आ रहीं हेमश्री भद्रा (Hemshree Bhadra) साल 2016 में मिस कोलकाता का खिताब (Miss Kolkata Title in The Year 2016) भी जीत चुकी हैं।

पढ़ें :- उर्वशी रौतेला ने सऊदी अरब में रचा इतिहास, ‘कसूर 2’ और रेड सी फिल्म फेस्टिवल में सुपरस्टार का जलवा

पढ़ें :- Dhurandhar Movie: बॉक्स ऑफिस पर दूसरे सप्ताह ​भी फिल्म धुरंधर का बज रहा डंका, पुष्पा 2 और छावा का तोड़ा रिकॉर्ड

Instagram पर भद्रा के आधिकारिक हैंडल से एक वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें वह कुछ अन्य महिलाओं के साथ नजर आ रही हैं। इससे जुड़ा एक फोटो सन्नति मित्रा नाम की सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने शेयर किया है। खास बात है कि भद्रा को इंस्टाग्राम पर करीब 9 लाख फॉलोअर्स हैं। वहीं, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मित्रा को फॉलो करने वालों की संख्या 16 लाख के करीब है।

पढ़ें :- Video : 70 के दशक में मुंबई के डॉन का बजता था डंका, अब उसकी बेटी को मिल रही है' रेप और हत्या की धमकी', मोदी-शाह से लगाई गुहार

जान से मारने की धमकी सोशल मीडिया यूजर्स इन पोस्ट्स पर काफी भड़के हुए नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने तो तीनों महिलाओं को जान से मारने तक की धमकी दे दी है। एक यूजर ने लिखा कि आपको शर्म आनी चाहिए।’ मित्रा की पोस्ट पर एक यूजर ने लिखा कि आप एक नए ट्रेंड की शुरुआत कर रही हैं। कल को और भी लड़कियां ऐसे जाएंगी, क्या यह सही है। आप खुद सोचिए।’ सोशल की जनता ने उन्हें घर में ऐसे कपड़े पहनने की सलाह दी।

एक यूजर ने कहा कि हम जानते हैं कि क्या पहनना है और क्या नहीं यह आपकी च्वाइस है, लेकिन देवी के आसपास ऐसे कपड़े नहीं पहनने चाहिए। एक यूजर ने कहा कि यह बहुत ही अपमानजनक है। हमेशा मंदिर में अपना सिर ढंकना चाहिए।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...