1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Video- ‘मोदी का असली ‘खेल’ चुनाव के बाद पता चलेगा…’ खरगे ने दावे ने मचाई सियासी हलचल

Video- ‘मोदी का असली ‘खेल’ चुनाव के बाद पता चलेगा…’ खरगे ने दावे ने मचाई सियासी हलचल

Bihar Elections 2025: बिहार में पहले चरण के मतदान के बाद सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। इस बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। खरगे ने दावा किया है कि एनडीए ने नीतीश कुमार को अपना सीएम पद का चेहरा तक घोषित नहीं किया है और नीतीश अलग-थलग कर दिया है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- योगी सरकार में डेटा सेंटर पार्क के लिए 24 घंटे बिजली उपलब्ध कराने की व्यवस्था, आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के जरिए डेटा सेंटर निवेश की राह पर यूपी

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने गया में पीटीआई से कहा, “प्रधानमंत्री मोदी को बड़े-बड़े दावे करने की आदत है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में ‘400 पार’ कहा था, लेकिन अपने दम पर सरकार नहीं बना पाए। मोदी का असली ‘खेल’ चुनाव के बाद पता चलेगा, क्योंकि एनडीए ने नीतीश कुमार को अपना मुख्यमंत्री पद का चेहरा तक घोषित नहीं किया है और उन्हें अलग-थलग कर दिया है।”

पढ़ें :- बच्चों का स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित कर रही योगी सरकार, कुपोषण व बच्चों की ग्रोथ मॉनिटरिंग के लिए आधुनिक उपकरणों का होगा उपयोग

इस दौरान पीएम मोदी के ‘कट्टा’ वाले बयान पर खरगे ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी, ट्रंप की हर बात सुनते हैं और ट्रंप दावा करते हैं कि मोदी उनकी बात मानने को तैयार हैं। क्या ट्रंप मोदी को बंदूक की नोक पर कार्रवाई करने के लिए कह रहे हैं? कांग्रेस मोदी या किसी और से नहीं डरती। हम इस गठबंधन में एकजुट हैं और पूरी ताकत से लड़ रहे हैं। राहुल गांधी के प्रयासों से हमें फायदा होगा।”

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...