1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. VIDEO: Nora Fatehi ने लिया देसी अवतार, साड़ी लुक में वीडियो ने लूटी महफिल

VIDEO: Nora Fatehi ने लिया देसी अवतार, साड़ी लुक में वीडियो ने लूटी महफिल

फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपने फोटोज और वीडियो से फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा देती है। फैंस का भी नोरा का हर लुक बेहद पसंद आता है। इस बीच अब एक बार फिर से नोरा ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट साड़ी लुक के वीडियो को शेयर किया है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

मुंबई: फेमस एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती है। एक्ट्रेस अक्सर अपने फोटोज और वीडियो से फैंस के दिलों की धड़कने बढ़ा देती है। फैंस का भी नोरा (Nora Fatehi) का हर लुक बेहद पसंद आता है। इस बीच अब एक बार फिर से नोरा (Nora Fatehi) ने अपने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट साड़ी लुक के वीडियो को शेयर किया है, जिसमे एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही है। साथ ही फैंस भी नोरा की खूब तारीफ कर रहे हैं।

पढ़ें :- पैपराजी पर भड़की नोरा फतेही, कहा- 'प्राइवेट पार्ट्स पर बेवजह जूम करते हैं...

नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा (Nora Fatehi) का साड़ी लुक साफ देखा जा सकता है, जो बेहद कमाल का है। साथ ही एक्ट्रेस का ये वीडियो अब खूब वायरल भी हो रहा है। इस वीडियो में नोरा अलग-अलग साड़ी में नजर आ रही है।


सबसे पहले वीडियो में नोरा व्हाइट और रेड साड़ी में नजर आ रही है। इसके बाद एक्ट्रेस ग्रीन और पर्पल कलर की साड़ी में पोज देती नजर आ रही है। इसके बाद येलो और सिल्वर कलर की साड़ी में नोरा पोज दे रही है और फिर वापस व्हाइट और रेड साड़ी में एक्ट्रेस पोज देती नजर आ रही है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)


इस वीडियो को शेयर करते हुए नोरा ने अपने कैप्शन में लिखा है कि इन मॉय देसी गर्ल Era। वहीं, अब फैंस भी एक्ट्रेस के वीडियो पर खूब कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा कि यू आर द बेस्ट। दूसरे ने लिखा कि आप बहुत सुंदर लग रही है। तीसरे यूजर ने लिखा कि लुकिंग ब्यूटीफुल साथ ही यूजर्स नोरा के पोस्ट को खूब लाइक भी कर रहे है।

पढ़ें :- Ethnic Outfit में Nora Fatehi ने शेयर किया हॉट पिक्चर्स, इंटरनेट पर मचा बवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...