1. हिन्दी समाचार
  2. टेलीविजन
  3. Video-जेल में टॉर्चर हुई एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, कपड़े खुलवाने से लेकर प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ तक किये कई शॉकिंग खुलासे

Video-जेल में टॉर्चर हुई एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, कपड़े खुलवाने से लेकर प्राइवेट पार्ट से छेड़छाड़ तक किये कई शॉकिंग खुलासे

साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) एक तरफ जहां सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। वहीं दूसरी तरफ एक साउथ एक्ट्रेस (South Actress) भी चर्चा में हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कई फिल्मों में धमाल मचा चुकी साउथ एक्ट्रेस (South Actress)  कस्तूरी (Kasturi) की जो तमिल इंडस्ट्री (Tamil industry) में एक पॉपुलर नाम है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। साउथ के एक्टर अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ (Pushpa 2 The Rule) एक तरफ जहां सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है। वहीं दूसरी तरफ एक साउथ एक्ट्रेस (South Actress) भी चर्चा में हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कई फिल्मों में धमाल मचा चुकी साउथ एक्ट्रेस (South Actress)  कस्तूरी (Kasturi) की जो तमिल इंडस्ट्री (Tamil industry) में एक पॉपुलर नाम है। हाल ही में कस्तूरी को जेल भी भेजा गया था हालांकि अब एक्ट्रेस बाहर निकल चुकी है और ऐसे में जेल में बिताए गए तीन दिन को लेकर दर्द बयां करती नजर आई।

पढ़ें :- टाइगर श्रॉफ की टीम ने घायल हाथ का वीडियो शेयर कर हेटर्स को दिया जवाब, दिखाया लाल हाथ-छर्रे के निशान...

हाल ही में पुष्पा 2 फिल्म की रिलीज़ के दौरान एक फैन की मौत से जुड़े मामले में अभिनेत्री को गिरफ्तार किया गया था और बाद में रिहा किया गया। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री ने बताया कि उन्होंने जेल में नर्क जैसी यातना झेली। जेल अधिकारियों के अमानवीय व्यवहार को लेकर उन्होंने आक्रोश व्यक्त किया। ये अभिनेत्री हैं तमिल अभिनेत्री कस्तूरी। चेन्नई पुलिस ने 16 नवंबर को हैदराबाद में उन्हें गिरफ्तार किया था। बाद में 22 नवंबर को चेन्नई मजिस्ट्रेट कोर्ट ने उन्हें जमानत दी।

हाल ही में एक इंटरव्यू में कस्तूरी ने जेल में अपने साथ हुई नाइंसाफी और पुलिस द्वारा किए गए बर्ताव को लेकर कुछ ऐसा कह गई जो निश्चित तौर पर आपको शॉक्ड कर देने के लिए काफी है। उन्होंने बताया कि जेल में बहुत ही गलत तरीके से जांच पड़ताल की जा रही थी और तलाशी के दौरान कपड़ों को भी खुलवाया जा रहा था। उन्होंने कहा पूरी तरह से शरीर पर कुछ भी नहीं था। जांच करने के नाम पर पुलिस की तरफ से कपड़े में हाथ डालकर चेकिंग की जा रही थी।

कस्तूरी जेल में की गई इस तरह की चेकिंग को आहत पूर्ण वाक्या बताती है। उन्होंने कहा कि इस तरह की चेकिंग इसलिए की जा रही थी ताकि यह पता चल सके कि हम कुछ लेकर तो जेल में नहीं जा रहे हैं। प्राइवेट पार्ट तक में भी हाथ लगाया जा रहा था। इसके लिए अंडरगारमेंट्स में भी हाथ डाले जा रहे थे ताकि हम कुछ छिपा ना सके। इस दौरान एक्ट्रेस यह भी बताती है कि कपड़े को खोलकर इस तरह से छानबीन कॉफी शॉकिंग था और वह इससे सदमे में है। एक्ट्रेस के इन खुलासे को सुनकर लोगों के होश उड़ गए हैं।

पढ़ें :- Tiger Shroff Firing Case : मुंबई की एस्प्लेनेड कोर्ट ने चारों आरोपियों को 26 अक्तूबर तक पुलिस हिरासत में भेजा

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...