1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Video Viral : कोहली को वतन से है प्यार…, देश का तिरंगा झंडा विराट के दिल में बसता है

Video Viral : कोहली को वतन से है प्यार…, देश का तिरंगा झंडा विराट के दिल में बसता है

सिडनी के मैदान में शनिवार को जब टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट मैच हराने के बाद अपने ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे होते हैं। तभी एक शख्स के हाथ से तिरंगा गिर जाता है। जिसे देखते ही विराट रुकते हैं और बिना 1 सेकंड लिए वो करते है, जो कोई भी देशभक्त करेगा।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। सिडनी के मैदान में शनिवार को जब टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट मैच हराने के बाद अपने ड्रेसिंग रूम की ओर लौट रहे होते हैं। तभी एक शख्स के हाथ से तिरंगा गिर जाता है। जिसे देखते ही विराट रुकते हैं और बिना 1 सेकंड लिए वो करते है, जो कोई भी देशभक्त करेगा।

पढ़ें :- Video Viral : गुलाब जईसन खिलल बाडू… गाने पर होली पर जमकर थिरके संभल के एसपी IPS कृष्ण विश्नोई, देखें अद्भुत होली डांस

पढ़ें :- Video Viral : टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 सेमीफाइनल में साक्षी हुई ओवर एक्साइट तो MS Dhoni ने दिया ये रिएक्‍शन...

इंडिया ने कोहली को जितना दिया है। यह कहना गलत नहीं होगा कि विराट ने भी उससे कुछ कम अपने देश को नहीं लौटाया है। टेस्ट से लेकर वनडे और टी20 तक में विराट ने अपने प्राइम में जो क्रिकेट फैंस को खुशी दी है। वह हर भारतीय क्रिकेट फैन के लिए हमेशा यादगार रहेगी। देश का प्रतिनिधित्व (Represent) करते हुए अगर कोई उसे जिता रहा है, तो वह भी देशभक्ति ही होती है।

जब खिलाड़ियों से मिल-मिलाकर विराट कोहली और रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम की ओर बढ़ रहे होते हैं। तभी एक उत्साही फैन के हाथ से तिरंगा जमीन पर गिर जाता है। कोहली जैसे ही देखते है कि भारत का झंडा जमीन पर गिरा है। वह बिना शर्माएं तुरंत उस झंडे को उठाते हैं और फैन को पकड़ाकर तेजी में अंदर चले जाते हैं।

जहां पर झंडा गिरा वहां मूवमेंट इतनी तेज हो रही थी कि अगर कोहली चाहते तो तेजी में निकल जाते, लेकिन यह कहीं न कहीं उनका तिरंगे के प्रति सम्मान ही था। जिसके चलते वो वापस लौटे और बस दिल जीत लिया। जाहिरतौर पर कोहली का ये जेस्चर (इशारा) देखकर उस फैन को भी बेहग खुशी होती है। लेकिन यह वीडियो जब इंटरनेट पर वायरल होता है, तो भारत की जनता को इससे और भी कई गुना ज्यादा खुशी होती है।

जब देशभक्ति खून में हो…

पढ़ें :- IND vs AFG Test, ODI Series schedule: भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट व वनडे सीरीज का ऐलान, जानें- कब और कहां खेले जाएंगे मैच

@vannumeena0 नाम की यूजर ने X पर यह वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि विराट कोहली ने गिरते हुए तिरंगे झंडे को संभाल कर उठाया। देश का तिरंगा झंडा विराट के दिल में बसता है। इस वीडियो हजारों बार देखा गया है और अब तक कई लोगों ने इस पर कमेंट भी किया है।आर्टिक्ल की शुरुआत में लिखी गाने की लाइन ABCD 2 फिल्म के ‘वंदे मातरम्’ गाने की है, जो एक हिट देशभक्ति गीत है।

कोहली का देश के प्रति प्रेम और सम्मान देखने के बाद फैंस भी कमेंट सेक्शन में अपनी हीरो की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि देश का तिरंगा झंडा विराट के दिल में बसता है। दूसरे यूजर ने कहा कि देशभक्ति उनके खून में है, सिर्फ खेल में नहीं। जब दिल में तिरंगा हो, हर काम महान बन जाता है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि विराट, विराट है उन्हें सैल्यूट है!

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...