HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Video: 10 साल बाद बिछड़े पति से मिलकर बोली पत्नी- “आज ये मिल गए तो मुझे मेरी दुनिया मिल गई”

Video: 10 साल बाद बिछड़े पति से मिलकर बोली पत्नी- “आज ये मिल गए तो मुझे मेरी दुनिया मिल गई”

बलिया की रहने वाली जानकी देवी अस्पताल आयी हुई थी। तभी उसकी नजर इस युवक पर पड़ी। युवक के शरीर पर तन पर कपड़ा नहीं था..बाल और दाढ़ी बढी हुई और गंदा सा मानसिक विक्षिप्त नजर आ रहा था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के बलिया से भावुक कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पत्नी अपने पति से दस साल बाद मिलकर उसकी आंखे खुशी से छलक उठी। सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- Viral video: बुलंदशहर में सिंकदर फिल्म देखने आईं दो लड़कियों में जमकर मारपीट

महिला का नाम जानकी देवी है

बलिया की रहने वाली जानकी देवी अस्पताल आयी हुई थी। तभी उसकी नजर इस युवक पर पड़ी। युवक के शरीर पर तन पर कपड़ा नहीं था..बाल और दाढ़ी बढी हुई और गंदा सा मानसिक विक्षिप्त नजर आ रहा था।

पत्नी अपने आंसू नहीं रोक पायी है और …

जानकी को व्यक्ति कुछ पहचाना लगा। तब उसने पास जाकर देखा तो वह हैरान रह गई। ये व्यक्ति कोई और नहीं बल्कि पिछले दस सालों से लापता पति था। अपने पति को बाहर इस हालत में देख पत्नी अपने आंसू नहीं रोक पायी है और गले लगाकर बिलख बिलख कर रोने लगी।

दस साल पहले घर से अचानक कहीं चला गया था

महिला के पति का नाम मोती चंद्र वर्मा है। ये दोनो देवकली थाना सुखपुरा के रहने वाले है। दोनो की शादी 21 साल पहले हुई थी। महिला ने मीडिया को बताया कि उसका पति मानसिक बीमार था और दस साल पहले घर से अचानक कहीं चला गया था।

पढ़ें :- Funny Video: किंग कोबरा से बब्बर शेर की डर से हालत हुई खराब, देख नहीं रोक पाएंगे आप हंसी

तभी से वो उसको हर जगह ढूंढ रही थी। महिला ने कहा आज मेरी तलाश पूरी हो गई। आज मुझे मेरे भगवान मिल गए। मै इन्हें हर जगह ढूंढती रही। आज ये मिल गए तो मुझे मेरी दुनिया फिर से मुझे मिल गई।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...