1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: ग्रेटर नोएडा में युवक को थार पर पुलिस लाइट लगाना पड़ा महंगा, 52 हजार का लगा जुर्माना

Viral video: ग्रेटर नोएडा में युवक को थार पर पुलिस लाइट लगाना पड़ा महंगा, 52 हजार का लगा जुर्माना

ग्रेटर नोएडा में युवक को अपनी थार गाड़ी पर पुलिस लाइट लगाना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त कर लिया और 52 हजार रुपये का चालान काट दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज 2 सोसाइटी बिसरख थाना क्षेत्र के इको विलेज 2 सोसाइटी निवासी देवांशु आनंद अपनी थार पर पुलिस लाइट लगाकर घूम रहा था।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

ग्रेटर नोएडा में युवक को अपनी थार गाड़ी पर पुलिस लाइट लगाना महंगा पड़ गया। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने गाड़ी जब्त कर लिया और 52 हजार रुपये का चालान काट दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ग्रेटर नोएडा वेस्ट के इको विलेज 2 सोसाइटी बिसरख थाना क्षेत्र के इको विलेज 2 सोसाइटी निवासी देवांशु आनंद अपनी थार पर पुलिस लाइट लगाकर घूम रहा था। वह लोगो पर रौब जमा रहा था। वहां मौजूद कुछ लोगो ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।

पढ़ें :- दतिया में उग्र प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू, नरोत्तम मिश्रा का आया बयान

वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आई और कार्रवाई शुरु कर दी। जांच में पता चला युवक अवैधरुप से अपनी कार में पुलिस लाइट लगाकर घूम रहा था, जो कानूनन अपराध है। बिसरख थाना पुलिस ने देवांशु आनंद को हिरासत में ले लिया और उसकी थार को जब्त कर लिया।
इसी के साथ ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने के चलते उस पर 52 हजार रुपये का चालान काटा गया।

पढ़ें :- चेक बाउंस मामले में सजा के बाद Rajpal Yadav ने शेयर किया Akshay Kumar संग मजेदार ​वीडियो

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...