1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral video: लैंबोर्गिनी कार ने दो मजदूरों को रौंदा, सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है वीडियो

Viral video: लैंबोर्गिनी कार ने दो मजदूरों को रौंदा, सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर 94 का बताया जा रहा है। यहां के चरखा गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार ड्राइवर ने फुटपाथ पर बैठे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। दोनो घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

सोशल मीडिया में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो नोएडा के सेक्टर 94 का बताया जा रहा है। यहां के चरखा गोलचक्कर के पास तेज रफ्तार लैंबोर्गिनी कार (Lamborghini car) ड्राइवर ने फुटपाथ पर बैठे दो मजदूरों को टक्कर मार दी। दोनो घायल मजदूरों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है।

पढ़ें :- BSNL ने लॉन्च किया ₹1.34 लाख का सैटेलाइट फोन, बिना मोबाइल नेटवर्क के होगी कॉलिंग

हालंकि पुलिस को अब तक इस मामले में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।पुलिस ने शिकायत के बाद कार्रवाई की बात कही है। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है कि लैंबोर्गिनी कार (Lamborghini car) डिवाइडर पर चढ़ी नजर आ रही है।

पढ़ें :- दतिया में उग्र प्रदर्शन के बाद धारा 163 लागू, नरोत्तम मिश्रा का आया बयान

वहीं एक शख्स ड्राइवर से जाकर पूछताछ है क्या स्टंट दिखा रहे हो? कितने आदमी मरे हैं पता है। इस पर ड्राइवर पूछता है कोई मर गया है इधर… यह वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है। हालंकि पर्दाफाश.काम इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...