Women Safety : हमारे देश में लड़कियों की पूजा होती है, लेकिन यही वो देश है, जहां लड़कियां खुलकर जीने में भी डरती हैं। देश की राजधानी दिल्ली जैसी जगह पर लड़कियों को अगर अपने कपड़ों की वजह से दिक्कत हो रही है तो सोचिए दूसरे शहरों में क्या होता होगा? फिलहाल कनॉट प्लेस (Connaught Place) का वीडियो वायरल हो रहा है। जो महिला सुरक्षा (Women Safety) पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ाकर रहा है।
पढ़ें :- अखिलेश यादव, बोले-यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा हो गई ऑल आउट, लखनऊ वाले दिल्ली वालों का नहीं उठा रहे हैं फ़ोन
पढ़ें :- ESTIC 2026 : पीएम मोदी ने उद्घाटन समरोह में बोले- नई सोच से आगे बढ़ रहा है भारत
लड़कियां बड़े शहरों में कई बार इसलिए भी जाना चाहती हैं कि वहां जाकर लोग जज कम करेंगे। खुलकर जीने देंगे, लेकिन ऐसा हर बार हो ये जरूरी नहीं है। दिल्ली जैसे शहर में भी लड़कियों को अपनी ड्रेस की लंबाई और चौड़ाई या छोटे बड़े के बारे में सोचना पड़ रहा है तो कुछ खास बदलाव आया नहीं है। दिल्ली के कनॉट प्लेस का एक वीडियो देखकर आपके मन में बिल्कुल यही ख्याल लाएगा।
नेहा कोपनी (Neha Kopani) ने ये वीडियो शेयर की है। इसमें वो एक फ्रेंड के साथ कनॉट प्लेस पर दिखती हैं। उनकी सहेली शर्ट पहन रही होती हैं। साथ में लिख कर आता है कि अनकंफरटेबल हो रही थी वो भी सीपी में। उसे शर्ट पहननी पड़ गई। फिर वो फ्रेंड पारुल से पूछती हैं कि तूने ये शर्ट क्यों पहनली तो वो बताती हैं कि क्राउड बहुत गंदा है। नेहा कहती हैं, गंदा क्राउड तो हर जगह है, कहां-कहां जाएगी? सीपी में नहींं होना चाहिए। अब तुम संस्कारी लग रही हो।
रिएलिटी ऑफ इंडिया
नेहा कहती हैं सेफ्टी कहीं नहीं है। इतने अंकलों ने घूरा है। फिर वो कहती हैं मैं सेंट्रल डेहली में हूं और अपनी पसंद के कपड़े नहींं पहन सकती हूं। फिर पारुल अपनी ड्रेस भी दिखाती हैं। लोगों ने वीडियो देखकर निराशा जताई है। उन्होंने लिखा है कि यही इंडिया की सच्चाई है। एक यूजर ने कुछ दिन पुराना सीपी का ऐसा ही किस्सा सुनाया है। वहीं एक यूजर ने माना है कि आप लड़कों के मुकाबले उम्रदराज लोगों के बीच ज्यादा दिक्कत महसूस करते हैं।