उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ काकोरी ब्लाक से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्राथमिक विद्यालय सिकरौरी में अध्यापिका जूता उतार कर शिक्षामित्र को मारने दौड़ती नजर आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
Viral Video: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ काकोरी ब्लाक से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियो में प्राथमिक विद्यालय सिकरौरी में अध्यापिका जूता उतार कर शिक्षामित्र को मारने दौड़ती (teacher would take off her shoes and run to hit Shikshamitra) नजर आ रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यह मामला गुरुवार का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो प्राथमिक विद्यालय सिकरौरी का बताया जा रहा है। इसमें शिक्षामित्र बच्चों को बरामदे में पढ़ा रहे हैं। इसी बीच अचानक एक शिक्षिका पहुंची और बच्चों को धमकाने लगी।
यह वीडियो लखनऊ के काकोरी का है।
जहां टीचर एक बच्चे को पीट रहा था, लेकिन जब शिक्षामित्र ने इसका विरोध किया तो उसे जूता लेकर दौड़ा लिया। pic.twitter.com/86wwbkXFZy
— Priya singh (@priyarajputlive) July 5, 2024
पढ़ें :- CNAP Service : अब 1 नवंबर से बिना Truecaller अनजान कॉल की होगी पहचान, आए दिन अनजान, फर्जी स्पैम कॉल्स और ऑनलाइन फ्रॉड से मिलेगी राहत
कुछ बच्चों का हाथ पकड़कर घसीटते हुए ले जाने लगी। शिक्षामित्र ने विरोध किया तो अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते हुए शिक्षिका ने जूती निकाल ली। जूती लेकर दौड़ाने पर शिक्षामित्र कुर्सी छोड़कर भाग निकले। वायरल वीडियो में यह शिक्षिका पास में अन्य कक्षा के बच्चों को पढ़ा रही दूसरी शिक्षिका से अभद्रता करती हुई दिख रही है।
बच्चों को जूता लेकर दौड़ने वाले वीडियो की जानकारी होने पर बच्चों के अभिभावकों ने नाराजगी जतायी है। बच्चों व शिक्षकों का कहना है कि आरोपी पहले भी इस तरह की हरकत कर चुकी है। बीएसए राम प्रवेश ने प्रथम दृष्टया वायरल वीडियो के आधार पर शिक्षिका को निलंबित कर दिया है। हालांकि यह खबर वायरल वीडियो पर आधारित है पर्दाफाश.कॉम की पुष्टि नहीं करता।