1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Viral Video: दूल्हे के दोस्तों को खाने में मछली न परोसे जाने पर हंगामा, दोनो पक्षों में जमकर मारपीट, बिना दूल्हन के वापस लौटी बारात

Viral Video: दूल्हे के दोस्तों को खाने में मछली न परोसे जाने पर हंगामा, दोनो पक्षों में जमकर मारपीट, बिना दूल्हन के वापस लौटी बारात

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां खाने में मछली नहीं मिलने पर दूल्हा भड़क गया और जमकर हंगामा काटा। बारात बिना दूल्हन को लिए ही वापस लौट गई।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आय़ा है। यहां खाने में मछली नहीं मिलने पर दूल्हा भड़क गया और जमकर हंगामा काटा। बारात बिना दूल्हन को लिए ही वापस लौट गई।

पढ़ें :- सोनौली में महाशिवरात्रि की धूम, शिव मंदिर सजा–संवरा; शिवबारात को भव्य बनाने के लिए व्यापारियों ने बनाई रणनीति

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बघौचघाट थाना क्षेत्र के आनंदनगर गांव के रहने दिनेश शर्मा की बेटी की शादी बिहार के गोपालगंज जिले कुर्थियां गांव के रहने वाले सुरेन्द्र शर्मा के बेटे अभिषेक के साथ तय हुई थी।

पढ़ें :- मथुरा के श्री सिद्धिविनायक होटल में लगी भीषण आग, आज ही हुआ था उद्घाटन

गुरुवार को 11 जुलाई को गोपालगंज से बारात देवरिया आयी। जोर शोर से बारात का स्वागत हुआ द्वार पूजा और जयमाला की रस्म हुई। इसके बाद दूल्हे के दोस्त खाना खाने के लिए स्टॉल पर चले गए।

दूल्हे को दोस्तों को स्टॉल पर पूड़ी सब्जी,पनीर पुलाव दिखा पर खाने में मछली नहीं थी। इतने में वह भड़क गए औऱ दूल्हे से शिकायत कर दी। इतने में दूल्हा भी भड़क गया और लड़की पक्ष को गाली देने लगा।

दूल्हे के कुछ दोस्तों ने जयमाला के समय लड़के से कहा कि तिलक में हम लोगों ने लड़की पक्ष को मछली खिलाई थी। यहां मांस मछली नहीं बनी है, केवल पूरी सब्जी बनी है। इसी बात को लेकर दूल्हा आगोश में आ गया और स्टेज पर ही हंगामा शुरू कर दिया। उसके बाद मामला इतना बिगड़ गया कि दोनों पक्षो में इस बात को लेकर बवाल हो गया।

बवाल इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों में जमकर मारपीट और गाली गलौज हुई। इसके बाद लड़के वाले बारात वापस लेकर चले गए। वहीं लड़की पक्ष ने दूल्हा पक्ष के लोगों पर दहेज मागने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दिया है। वही दोनों पक्षों से कई लोगों को चोटें भी आई है।

पढ़ें :- दमदार बजट से हमेशा के लिए पंचर हो गई सपा की साइकिल...केशव मौर्य के बयान पर शिवपाल यादव बोले-वैसे भी 2022 से अभी तक...
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...