1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Vote Chor Gaddi Chhod Rally : राहुल गांधी, बोले-चुनाव आयोग-भाजपा मिलकर कर रहा है काम, मोदी सरकार 10 हजार रुपये देकर करती है वोट चोरी

Vote Chor Gaddi Chhod Rally : राहुल गांधी, बोले-चुनाव आयोग-भाजपा मिलकर कर रहा है काम, मोदी सरकार 10 हजार रुपये देकर करती है वोट चोरी

दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर (SIR) और 'वोट चोरी' (Vote Chori) के खिलाफ रविवार को कांग्रेस की विशाल रैली आयोजित हुई। रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग (Election Commission) पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी केंद्र सरकार व चुनाव आयोग पर बेहद आक्रामक नजर आए। 

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में एसआईआर (SIR) और ‘वोट चोरी’ (Vote Chori) के खिलाफ रविवार को कांग्रेस की विशाल रैली आयोजित हुई। रैली को संबोधित करते हुए लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग (Election Commission) पर जमकर निशाना साधा। अपने संबोधन के दौरान राहुल गांधी केंद्र सरकार व चुनाव आयोग (Election Commission)  पर बेहद आक्रामक नजर आए।

पढ़ें :- LPG Crisis : शशि थरूर ने मोदी सरकार से पूछा- कब खत्म होगा गैस संकट? ‘घरों में चूल्हे ठंडे, रेस्टोरेंट में खाना नहीं’

इस दौरान राहुल गांधी ने आरएसएस (RSS)और भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग भाजपा के लिए काम कर रहा है। मैंने सवाल पूछे तो चुनाव आयोग ने कोई जवाब नहीं दिया।

पढ़ें :- Ajit Pawar Plane Crash : राहुल गांधी से NCP नेता रोहित पवार ने की मुलाकात, बोलीं- सुनेत्रा पवार को भी महाराष्ट्र सरकार पर बनाना चाहिए दबाव

मोहन भागवत का बयान सुनिए- ‘विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है’

सांसद राहुल गांधी ने कहा कि जब मैं यहां आ रहा था तो मुझे बताया गया कि अंडमान निकोबार में मोहन भागवत ने एक बयान दिया है। गांधीजी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी चीज है, हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है, लेकिन मोहन भागवत का बयान सुनिए- ‘विश्व सत्य को नहीं, शक्ति को देखता है, जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है।’ यह मोहन भागवत की सोच है, यह RSS की विचारधारा है। हमारी, हिंदुस्तान, हिंदू धर्म और दुनिया के हर धर्म की विचारधारा यह कहती है कि सत्य सबसे जरूरी है, लेकिन मोहन भागवत कहते हैं सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है। मैं आपको गारंटी देता हूं कि हम सत्य को लेकर, सत्य के पीछे खड़े होकर, नरेंद्र मोदी, अमित शाह, आरएसएस की सरकार को सत्ता से हटाएंगे।

हम मोदी के कानून को बदलेंगे और चुनाव आयुक्त  के खिलाफ एक्शन लेंगे

राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कहा, कि उनके (भाजपा) पास सत्ता है, वे वोट चोरी करते हैं, चुनाव के समय वे 10 हजार रुपये देते हैं, उनके चुनाव आयुक्त हैं- ज्ञानेश कुमार, डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी। चुनाव आयोग-भाजपा सरकार के साथ मिलकर काम कर रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने इनके लिए कानून बदला, नया कानून लेकर आए और कहा कि चुनाव आयुक्त कुछ भी करे उनपर एक्शन नहीं लिया जा सकता, उन पर कार्रवाई नहीं हो सकती। हम इस कानून को बदलेंगे और आपके खिलाफ एक्शन लेंगे क्योंकि हम सच्चाई की लड़ाई लड़ रहे हैं और आप असत्य के साथ खड़े हो।

अगर उन्होंने वोट चोरी नहीं की होती तो आप उन्हें 5 मिनट में सत्ता से बेदखल कर देते

पढ़ें :- राहुल गांधी ने कहा कि तेल मंत्री खुद कह चुके हैं कि वे एपस्टीन के दोस्त हैं,इसके बाद सदन में शुरू हो गया हंगामा

राहुल गांधी ने आगे कहा कि इसमें समय लग सकता है, लेकिन भारत में सत्य की जीत होगी। हम सत्य के मार्ग पर चलते हैं और हम उन्हें सत्ता से बेदखल कर देंगे। प्रधानमंत्री मोदी का आत्मविश्वास हिल गया है क्योंकि उन्हें पता चल गया है कि उनकी वोट चोरी पकड़ी गई है। वोट चोरी भारत के संविधान पर सबसे बड़ा हमला है। अगर उन्होंने वोट चोरी नहीं की होती तो आप उन्हें 5 मिनट में सत्ता से बेदखल कर देते।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...