1. हिन्दी समाचार
  2. बिहार
  3. बिहार की 40 की 40 सीट पर हम लोग जीतेंगे…लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले बोले सम्राट चौधरी

बिहार की 40 की 40 सीट पर हम लोग जीतेंगे…लोकसभा चुनाव के नतीजे आने से पहले बोले सम्राट चौधरी

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, देश में हम लोग 400 सीट जीतेंगे और बिहार की 40 की 40 सीट पर हम लोग जीतेंगे। चुनाव गुंडागर्दी से नहीं हुए हैं साफ-सुथरे चुनाव हुए हैं जनता को जनमत मिलेगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। लोकसभा चुनाव को लेकर आए एग्जिट पोल ने सियासी सरगर्मी बढ़ा दी है। एग्जिट पोल में एनडीए गठबंधन एक बार फिर प्रचंड बहुमत से सरकार बनाते हुए दिख रही है। इसके साथ ही इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका लगता हुआ दिख रहा है। हालांकि, विपक्षी दल के नेता इस इस एग्जिट पोल पर सवाल उठा रहे हैं और चार जून को इंडिया गठबंधन की सरकार बनने का दावा कर रहे हैं। इन सबके बीच बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का बयान आया है।

पढ़ें :- वाह रे चुनाव आयोग! मतदाता का नाम राम ने यादव को मारा, पिता का नाम मूर्खचंद, मंडलायुक्त ने तलब की रिपोर्ट

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि, देश में हम लोग 400 सीट जीतेंगे और बिहार की 40 की 40 सीट पर हम लोग जीतेंगे। चुनाव गुंडागर्दी से नहीं हुए हैं साफ-सुथरे चुनाव हुए हैं जनता को जनमत मिलेगा।

इन सबके बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें भी हैं। कहा जा रहा है कि, लोकसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर दोनों नेताओं के बीच बातचीत हुई है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...