HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. आधी रात को गया था प्रेमिका से मिलने, कुएं में गिरे प्रेमी ने ऐसे बचाई जान

आधी रात को गया था प्रेमिका से मिलने, कुएं में गिरे प्रेमी ने ऐसे बचाई जान

आधी रात को प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी घने कोहरे के कारण कुएं में गिर गया। युवक के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। प्रेमी को कुएं में गिरा देख प्रेमिका ने उसे बाहर निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। आधी रात को प्रेमिका से मिलने गया प्रेमी घने कोहरे के कारण कुएं में गिर गया। युवक के कुएं में गिरने से हड़कंप मच गया। प्रेमी को कुएं में गिरा देख प्रेमिका ने उसे बाहर निकालने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली।

पढ़ें :- Ayodhya Gang Rape Case : सपा नेता माईद खान का डीएनए पीड़िता से नहीं हुआ मैच, नौकर की रिपोर्ट आई पॉजिटिव

सूचना पाकर पहुंचे पुलिस वालों ने युवक को कुएं से निकाला। माती इलाके में एक युवक रविवार रात अपनी प्रेमिका से मिलने पहुंचा। कोहरे के कारण कुछ भी साफ नजर नहीं आ रहा था। इसी बीच प्रेमी सड़क किनारे बने कुएं में गिर गया। प्रेमी के कुएं में गिरने की बात पता चलते ही प्रेमिका आनन- फानन में कुएं के पास पहुंची।

प्रेमी को करीब 40 फिट गहरे कुएं में गिरा देख उसके होश उड़ गए। सभी कोशिशों के बाद जब वो प्रेमी को कुएं से निकालने में नाकाम रही तो वही बैठ कर रोने चिल्लाने लगी। चीख पुकार सुन आसपास के कुछ लोग मौक पर आ गए। गांव के लोगों को जुटता देख पहले तो डर के कारण वह टालमटोल करने लगी। बार- बार पूछने पर उसने पूरी घटना बताई।

इसपर लोगों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने रस्सी कुएं में डाली और जीप से खींचकर युवक को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस के मुताबकि गनीमत थी कि कुएं में पानी नहीं था नहीं तो युवक की जान बचाना मुश्किल हो जाता।

पढ़ें :- Toll Fee Increased : 1 अक्टूबर से यमुना एक्सप्रेसवे से दिल्ली से आगरा जाना होगा महंगा, 12 फीसदी की बढ़ोत्तरी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...